फिल्म डॉन 3 से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। इस फिल्म के पहले 2 पार्ट में शाहरुख खान अहम हिस्सा थे, लेकिन डॉन 3 में उनकी जगह रणवीर सिंह को लिया गया है। इससे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग भी शुरू हो गई। एक तरफ शाहरुख खान के फैंस में इस बात से गुस्सा था, वहीं रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशी की बात। इन सबके बीच अब फिल्ममेकर और एक्टर फरहान अख्तर ने डॉन 3 में शाहरुख खान को नहीं लेने के पीछे का कारण बताया है। फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने राज शमानी के पॉडकास्ट में डॉन 3 की स्टारकास्ट के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि डॉन सीरीज की पिछली 2 फिल्मों के बाद अब तीसरी में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लेने की वजह सामंजस्य नहीं बैठ पाना था। फरहान ने कहा, “ऐसा नहीं है कि डॉन 3 के लिए शाहरुख खान के साथ काम करने की कोशिश नहीं की थी। उनके साथ बात हुई थी और हमारे बीच स्क्रिप्ट को लेकर बातचीत भी हुई, लेकिन चीजों को लेकर सांमजस्य नहीं बैठ पा रहा था। कुछ आइडिया थे, जिन्हें लेकर शाहरुख एक्साइटेड थे, वह मुझे ठीक नहीं लग रहे थे, वहीं कुछ चीजों को लेकर मैं ज्यादा एक्साइटेड था, जो उन्हें जम नहीं रहा था। आप समझ रहे होंगे कि मैं क्या कहना चाहता हूं।” फिल्म डॉन 3 के बारे में बात करें तो ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पार्ट में फिल्म की कहानी खत्म हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फरहान ने इस फिल्म का नाम Don 3: The Chase Ends रखा है। हालांकि, अभी फिल्म से जुड़ी कई और अहम जानकारी सामने आना बाकी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कोटा शहर से भक्ति भाव से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
कोटा शहर से भक्ति भाव से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
CHOTAUDEPUR : ગર્ભવતી બહેનને સગા ભાઈએ જ આપ્યો દંડ
#buletinindia #gujarat
BHAVNAGAR : EVM અને V.V.PATનું નિદર્શન કરાયું
BHAVNAGAR : EVM અને V.V.PATનું નિદર્શન કરાયું