फिल्म डॉन 3 से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। इस फिल्म के पहले 2 पार्ट में शाहरुख खान अहम हिस्सा थे, लेकिन डॉन 3 में उनकी जगह रणवीर सिंह को लिया गया है। इससे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग भी शुरू हो गई। एक तरफ शाहरुख खान के फैंस में इस बात से गुस्सा था, वहीं रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशी की बात। इन सबके बीच अब फिल्ममेकर और एक्टर फरहान अख्तर ने डॉन 3 में शाहरुख खान को नहीं लेने के पीछे का कारण बताया है। फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने राज शमानी के पॉडकास्ट में डॉन 3 की स्टारकास्ट के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि डॉन सीरीज की पिछली 2 फिल्मों के बाद अब तीसरी में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लेने की वजह सामंजस्य नहीं बैठ पाना था। फरहान ने कहा, “ऐसा नहीं है कि डॉन 3 के लिए शाहरुख खान के साथ काम करने की कोशिश नहीं की थी। उनके साथ बात हुई थी और हमारे बीच स्क्रिप्ट को लेकर बातचीत भी हुई, लेकिन चीजों को लेकर सांमजस्य नहीं बैठ पा रहा था। कुछ आइडिया थे, जिन्हें लेकर शाहरुख एक्साइटेड थे, वह मुझे ठीक नहीं लग रहे थे, वहीं कुछ चीजों को लेकर मैं ज्यादा एक्साइटेड था, जो उन्हें जम नहीं रहा था। आप समझ रहे होंगे कि मैं क्या कहना चाहता हूं।” फिल्म डॉन 3 के बारे में बात करें तो ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पार्ट में फिल्म की कहानी खत्म हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फरहान ने इस फिल्म का नाम Don 3: The Chase Ends रखा है। हालांकि, अभी फिल्म से जुड़ी कई और अहम जानकारी सामने आना बाकी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को पर्यावरण मंत्रालय की मिली मंजूरी, 2027 तक निर्माण पूरा होने की डेडलाइन तय
नई दिल्ली। कोटा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण कार्य को केंद्रीय पर्यावरण...
पेपरलीक माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए हिम्मत या औकात की जरूरत नहीं, सरकार की मंशा ही काफीः- जितेंद्र गोठवाल
भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के...
खेत में जमीन के अंदर गड़ा मिला भालू सांभर की हड्डी भी हुई बरामद
खेत में जमीन के अंदर गड़ा मिला भालू सांभर की हड्डी भी हुई बरामद
पन्ना जिले के...
વાવ વિધાનસભા પર ગેનીબેન ઠાકોર ફરી વિજેતા.15601 મતોની જંગી મતોથી જીત.
વાવ વિધાનસભા પર ગેનીબેન ઠાકોર ફરી વિજેતા.15601 મતોની જંગી મતોથી જીત.
शेलार ग्रामपंचायत गणपती विसर्जन
शेलार ग्रामपंचायत गणपती विसर्जन सोहळा || थेट प्रेक्षेपण 2022