कोलकाता के लेडी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ. अब मेडिकल एसोसिएशन ने पूरे देश में कल से यानी मंगलवार से ओपीडी सेवाओं को ठप करने का ऐलान किया है. इस दौरान देशभर के अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होगी. उदर राजस्थान के उदयपुर और जयपुर में भी रेजिडेंट्स डॉक्टर भी हड़ताल पर रहेंगे. उदयपुर और जयपुर के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पत्र लिखकर मंगलवार से हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है. आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर और एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में मंगलवार को ओपीडी, ओटी और वार्ड सहित सभी वैकल्पिक और गैर-आवश्यक सेवाएं ठप रहेंगी. हालांकि, इस दौरान गंभीर रूप से बीमार रोगियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी. जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने चिट्टी लिखकर पारदर्शी जांच, जिम्मेदार अधिकारियों के इस्तीफे की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की. इसके साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों के सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षा के उपायों की मांग की गई है. राज्य सरकार को राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में ड्यूटी के लिए निर्धारित डॉक्टर ड्यूटी रूम, सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने चाहिए. चिट्टी में कहा गया कि हम संबंधित अधिकारियों और सरकार से तत्काल और निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं. अन्यथा हमें अपना विरोध और भी तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. एसोसिएशन की तरफ से मांग पूरी न होने तक वैकल्पिक सेवाओं को बंद रखने की घोषणा की गई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
২ অক্টোবৰৰ পৰা পৰ্যটকৰ বাবে মুকলি হ'ব কাজিৰঙা ৰাষ্ট্ৰীয় উদ্যান
২ অক্টোবৰৰ পৰা পৰ্যটকৰ বাবে মুকলি হ'ব বিশ্ব ঐতিহ্যক্ষেত্ৰ কাজিৰঙা ৰাষ্ট্ৰীয় উদ্যানৰ দ্বাৰ।এই কথা...
चराईदेव बातोरी का द्वादश वर्षपूर्ति व पुरस्कार प्रदान कार्यक्रम आयोजित।
चराईदेव बातोरी का द्वादश वर्षपूर्ति व पुरस्कार प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया । चराईदेव जिला से...
Technology Budget 2024: नए युग की टेक्नोलॉजी और डेटा लोगों के जीवन पर प्रभाव डाल रहा है- निर्मला सीतारमण
Budget 2024-25 for Technology Sector वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट संसद में पेश कर रही...
big breaking ક્યાં પડી છે અવકાશી વીજળી કોના થયા છે મોત જોવો અહેવાલ
big breaking ક્યાં પડી છે અવકાશી વીજળી કોના થયા છે મોત જોવો અહેવાલ
MCN NEWS| उद्धव ठाकरे यांचा दसरा मेळावा ऐतिहासिक होणार - नीलम गोऱ्हे
MCN NEWS| उद्धव ठाकरे यांचा दसरा मेळावा ऐतिहासिक होणार - नीलम गोऱ्हे