कोलकाता के लेडी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ. अब मेडिकल एसोसिएशन ने पूरे देश में कल से यानी मंगलवार से ओपीडी सेवाओं को ठप करने का ऐलान किया है. इस दौरान देशभर के अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होगी. उदर राजस्थान के उदयपुर और जयपुर में भी रेजिडेंट्स डॉक्टर भी हड़ताल पर रहेंगे. उदयपुर और जयपुर के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पत्र लिखकर मंगलवार से हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है. आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर और एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में मंगलवार को ओपीडी, ओटी और वार्ड सहित सभी वैकल्पिक और गैर-आवश्यक सेवाएं ठप रहेंगी. हालांकि, इस दौरान गंभीर रूप से बीमार रोगियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी. जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने चिट्टी लिखकर पारदर्शी जांच, जिम्मेदार अधिकारियों के इस्तीफे की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की. इसके साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों के सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षा के उपायों की मांग की गई है. राज्य सरकार को राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में ड्यूटी के लिए निर्धारित डॉक्टर ड्यूटी रूम, सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने चाहिए. चिट्टी में कहा गया कि हम संबंधित अधिकारियों और सरकार से तत्काल और निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं. अन्यथा हमें अपना विरोध और भी तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. एसोसिएशन की तरफ से मांग पूरी न होने तक वैकल्पिक सेवाओं को बंद रखने की घोषणा की गई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઈન્ડોનેશિયા : ફૂટબોલ મેચ બાદ હારનારી ટીમના ચાહકો મેદાનમાં ધસી ગયા અને નાસભાગમાં 100 થી વધુ મોત : Viral Video
ઈન્ડોનેશિયામાં ઈસ્ટ જાવાના કાંજુરૂહાન સ્ટેડિયમ ખાતે ફૂટબોલ મેચ બાદ હારનારી અરેમા એફસી ટીમના ચાહકો...
અમરેલી અર્જુન નગર 2માં ગણપતી સાનિધ્ય માં બહેનો દ્વારા સતસંગ નું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું
અમરેલી અર્જુન નગર 2માં ગણપતી સાનિધ્ય માં બહેનો દ્વારા સતસંગ નું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું ...
CM Kejriwal Sent Judicial Custody: CM Kejriwal की गिरफ्तारी पर AAP का गंभीर आरोप | Dilip Pandey
CM Kejriwal Sent Judicial Custody: CM Kejriwal की गिरफ्तारी पर AAP का गंभीर आरोप | Dilip Pandey
सशस्त्र सीमा बल लालपूल का "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान
सशस्त्र सीमा बल के लालपूल स्थित 23 वाहिनी लालपूल ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत "हर घर...