डॉ0 अमृता दुहन, पुलिस अधीक्षक जिला कोटा शहर ने बताया की शहर मे सक्रिय अपराधियों एवं गैंग के खिलाफ धरपकड का अभियान चलाया गया है, इसी क्रम मे गैंगों के सक्रिय अपराधी एवं ईनामी अपराधियों की धरपकड हेतु दिलीप सैनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर के निर्देशन व योगेश शर्मा, वृत्ताधिकारी वृत्त पंचम कोटा शहर के सुपरविजन में जितेन्द सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना उद्योग नगर, डीएसटी एवं साईबर सैल कोटा की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना उद्योग नगर मे गवाहो को धमकाने एवं मुकदमा वापस लेने के प्रकरण मे वांछित चल रहे मुल्जिम फैजल उर्फ बच्चा पुत्र अहसान अली जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी गुलशन मदरसे के पीछे साजीदेहडा थाना किशोरपुरा कोटा शहर को गिरफ्तार किया गया है,दिनांक 02/07/2024 को फरियादी दानिश पठान पुत्र साहिद पठान जाति पठान मुसलमान उम्र 24 साल निवासी शमा कॉलोनी मुक्ति धाम रोड छावनी थाना गुमानपुरा कोटा हाल मकान नं. 354 बोम्बे योजना थाना उद्योग नगर कोटा ने थाना उद्योग नगर पर इस आशय की रिपोर्ट पेश की कि माह सितम्बर 2023 मे मैने फैजल बच्चा के विरूध्द थाना भीमगंजमण्डी कोटा में मुकदमा दर्ज कराया था फैजल बच्चा ने एक अन्य आदमी के साथ मिलकर मुझसे मेरी मोटरसाईकिल छीन ली थी इस मुकदमे मे फैजल बच्चा अभी तक गिरफतार नही हुआ है। फैजल बच्चा खुद उसकी मां, फैजल का दोस्त अमन मीठा और फैजल बच्चा का चाचा साबिर भूरी मुकदमा दर्ज कराने से अब तक मुझे कभी वाटसअप कॉल करके धमकाते है तो कभी दोस्तो के वाटसअप व मोबाईल से कॉल कर धमकाते है। और कहते है जिन्दा रहना है तो रिपोर्ट वापस ले ले अन्यथा तुझे जान से मार देगे। फैजल बच्चा, फैजल बच्चा का चाचा साबिर भूरी, फैजल बच्चा की मां मेरे दोस्त अमन घोसी को वाट्सअप कॉल व मोबाईल कॉल कर कहते है दानिश को कह दें उक्त मुकदमा वापस ले ले नही तो उसके गोली मारेंगे। ये सब लोग अमन पर दबाव बनाते है कि दानिश से मुकदमा वापस लिवा नही तो तेरे पर भी गोली पडेगी। इस कारण अमन भी इनसे डरता है कल दिनांक 01.07.2024 को अमन के फोन पर फैजल बच्चा की मां ने फोन कर अमन को कहा कि अमन कॉन्फ्रेंस पर मेरी बात फैजल की मां से कराई। इस पर अमन ने मुझे फोन लगाया मैने अमन का फोन उठाया तो फैजल की मां की आवाज आयी और बोली तू जयपुर हाईकोर्ट मुकदमे में कोई कार्यवाही नही चाहने बाबत लिखकर देने के लिये जयपुर जायेगा या नही जायेगा अगर नहीं जायेगा तो मरने के लिये तैयार रह मैं इस बात से डर गया फिर उसी दिन रात को करीब 11.30 बजे साबिर भूरी मेरे दोस्त अमन घोसी के पास आया और उसको कहा कि आज रात को दानिश को लेकर जयपुर हाईकोर्ट में चलना है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ৰঙিয়াত বিজেপি দলৰ উদ্যোগত অনুষ্ঠিত কাৰ্যসূচীত বিভিন্ন দলৰ ১৮০ গৰাকী নেতা -কৰ্মীৰ যোগদান
ৰঙিয়াত দেওবাৰে ১৮০ গৰাকী কংগ্ৰেছ তথা আন নেতা-কৰ্মীয়ে আনুষ্ঠানিকভাৱে বিজেপি দলত যোগদান কৰে...
कायगाव टोका ते देवगाव रंगारी पर्यंत रस्त्यात जागोजागी खड्डे
कायगाव टोका ते देवगाव रंगारी पर्यंत रस्त्यात जागोजागी खड्डे
જેના પરિવારના સભ્યો અંતિમ સંસ્કારની તૈયારી કરી રહ્યા હતા ત્યારે તે રૂમમાં સૂતો જોવા મળ્યો
મધ્યપ્રદેશમાં, મૃતક તરીકે અંતિમ સંસ્કારની તૈયારી કરી રહેલા પરિવારના સભ્યો રેલ્વે ક્વાર્ટરમાં સૂતા...
An effigy of Ravan is blazed by Ram whose character is being played by Utpal Borah MLA Ghp MailBazar
On the eve of Dushera festival celebration at Mail Bazar on 5th October 2022 ,the local MLA Utpal...