बूंदी। द नाहर संस्था बून्दी द्वारा सोमवार को विज्ञान के जनक मार्कण्डेय ऋषि की तपोस्थली देवझर महादेव प्रांगण में पंचवटी वृक्ष का पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण एवं वन क्षेत्र को बढ़ावा देने व पर्यावरण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित किया गया। द नाहर संस्था सचिव संजय खान ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले डेढ़ माह से पौधे लगाओ-बून्दी सजाओ अभियान को आगे बढ़ाकर निरन्तर पौधारोपण किया जा रहा हैं। इसी क्रम में श्रावण माह के चौथे सोमवार पर पंचवटी जिसमें वट वृक्ष, पीपल, आंवला, बिलपत्र, अशोक के पौधे लगाए गए जो पर्यावरण को शुद्ध करने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक सादे समारोह में पूर्व राज परिवार सदस्य महाराव राजा वंशवर्धन सिंह ने कहा कि पंचवटी वृक्ष न केवल पर्यावरण की विविधता को दर्शाते हैं, बल्कि जैव विविधता को भी संरक्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा पौधे लगाओ-बून्दी सजाओ अभियान के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक पेड़ मां के नाम में भी पूरा सहयोग दिया जा रहा हैं। पूर्व सरपंच समाजसेवी मनमोहन धाबाई ने कहा कि ऐसे प्राकृतिक व आध्यात्मिक तपोस्थलियों को संरक्षित करने में हम सब को आगे बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर पौधे लगाओ-बून्दी सजाओ अभियान के संयोजक पुरषोत्तम पारीक ने कहा कि विज्ञान के जनक की तपोस्थली पर राष्ट्रपति मिसाइलमैन अब्दुल कलाम की भी इस स्थान पर आने की प्रबल इच्छा थीं। कलाम साहब मार्कण्डेय ऋषि को अपना मानस गुरु एवं आदर्श मानते थे। इस अवसर पर संस्था के सदस्य जयसिंह सोलंकी, पूरणमल लालावत, सागर जैन, आदि उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
क्लीनिकल लॅब असोसिएशनच्या वतीने रक्तदान शिबिरात 50 रक्तदात्यांनी केले रक्तदान@india report
क्लीनिकल लॅब असोसिएशनच्या वतीने रक्तदान शिबिरात 50 रक्तदात्यांनी केले रक्तदान@india report
Tata Stocks Today: टाटा ग्रुप के शेयर में ताबड़तोड़ तेजी, 3 वजहों से 6 दिन में 40% का Return
Tata Stocks Today: टाटा ग्रुप के शेयर में ताबड़तोड़ तेजी, 3 वजहों से 6 दिन में 40% का Return
૧૨૯-ફતેપુરા વિધાનસભા આમ આદમી પાર્ટીના ઉમેદવાર એ દાવેદારી નોંધાવી
૧૨૯-ફતેપુરા વિધાનસભા આમ આદમી પાર્ટીના ઉમેદવાર એ દાવેદારી નોંધાવી. ૧૨૯-ફતેપુરા આમ આદમી પાર્ટીના...
PPF, सुकन्या समृद्धि और NSC जैसी स्कीम्स के निवेशकों के लिए अच्छी खबर, 30 जून को सरकार देगी बड़ी खुशखबरी!
PPF, सुकन्या समृद्धि और NSC समेत तमाम स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश करने वालों निवेशकों को जल्द...
Experts’ Morning Top Calls: आज के सत्र से पहले इन Stocks पर Experts Bullish | Business News
Experts’ Morning Top Calls: आज के सत्र से पहले इन Stocks पर Experts Bullish | Business News