इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद राजस्थान ने मुख्यमंत्री द्वारा इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड का गठन के साथ ही पाँच करोड़ का अलग से बजट आवंटन किए जाने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का स्वागत अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें उनका भव्य स्वागत किया गया। परिषद के संरक्षक डॉ आर बी गुप्ता एवं कोटा सम्भाग प्रभारी डॉ शादाब अहमद ने बताया की कार्यक्रम में संपूर्ण राजस्थान के चिकित्सा परिषद से जुड़े हुए हजारों चिकित्सकों ने भाग लिया। इस अभिनंदन समारोह में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. हेमन्त सेठिया ने कहा कि पिछले तीस सालों के संघर्ष के बाद और बिना किसी कारण पिछली सरकार ने इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड नहीं बनाया जबकि इलेक्टोपैथी सस्ती व राजस्थान के स्वास्थ्य हितार्थ एक निरापद एवं दोष रहित चिकित्सा पद्धति है। इस अपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्य को हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पूर्ण करके इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड बनाया साथ ही पांच करोड़ का प्रारंभिक बजट भी आवंटन किया। इस पुनीत कार्य के लिए संपूर्ण राजस्थान से इलेक्ट्रोपैथी से जुड़े हुए संपूर्ण चिकित्सक एवं उनके परिवार जनों ने मुख्यमंत्री का आभार अभिनंदन किया। इसी कार्यक्रम में उपस्थित विधायक गोपाल लाल शर्मा ने राजस्थान की जानता के हितार्थ मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही विधायक ने इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति के तीव्र विकास के लिए अलग से भवन आवंटित किए जाने की मांग रखी जिससे इस पेथी के विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके। इस सम्मान समारोह में कोटा सम्भाग के सभी चिकित्सकों ने भाग लिया, जिसमें प्रमुख चिकित्सक इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद जयपुर के संरक्षक डॉ आरबी गुप्ता, कोटा संभाग प्रभारी डॉ. शादाब अहमद, जिला सचिव डॉ. महावीर बरदानिया, डॉ सचिन शर्मा, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. रामप्रताप, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. एसपी मिश्रा तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. सुल्तान आबिद ने जयपुर में आयोजित आभार तथा अभिनंदन सभा में भाग लिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મધ્યાહન ભોજન યોજનાના કર્મચારીઓ એ પડતર માંગો ને લઈને આવેદનપત્ર આપ્યું
મધ્યાહન ભોજન યોજનાના કર્મચારીઓ એ પડતર માંગો ને લઈને આવેદનપત્ર આપ્યું
રિપોર્ટર અમિતજી વિંધાણી હળવદ
ડીસામાં ગણપતિ મહોત્સવની ઉજવણી કરાઇ
ડીસાની શ્રીજી વિલા સોસાયટીમાં પણ છેલ્લા આઠ વર્ષથી ગણેશ મહોત્સવની ઉજવણી થાય છે. જે અંતર્ગત ગણપતિ...
PM Modi On Caste Census: जातीय जनगणना और आरक्षण की सियासत के बीच PM Modi का बड़ा बयान | Aaj Tak
PM Modi On Caste Census: जातीय जनगणना और आरक्षण की सियासत के बीच PM Modi का बड़ा बयान | Aaj Tak
Formation of Demand Committee for Democratic Rights in Dhakuakhana
The people of the constituency have rallied against the unconstitutional measures reserved for...
Anti-CAA protest in Shah-e-Alam area, Protesters pelted stones on Police van | Ahmedabad - Tv9
Anti-CAA protest in Shah-e-Alam area, Protesters pelted stones on Police van | Ahmedabad - Tv9