राजस्थान में बारिश ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. प्रदेश के 27 ऐसे जिले हैं, जहां इस सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है. बीते 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा पानी दौसा के रामगढ़ पचवारा में बरसा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है, और राज्य में 20 लोगों की डूबने से मौत हो गई है. इन हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है. कई स्थानों पर बारिश ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मैं स्वयं पूरी स्थिति पर नजर रख रहा हूं. कुछ जगहों पर जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हैं. नदियों में पानी का तेज बहाव है. बांधों में भी पानी की लगातार आवक हो रही है. ऐसे में लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नदी, झरनों, तालाब और पोखर में नहाने से बचें. निचले स्थानों पर रहने वाले लोग विशेष रूप से अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें. सीएम ने आगे कहा, 'जनता से अपील है कि वे बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें. सुरक्षा कारणों से बारिश के समय भवनों में बने बेसमेंट का उपयोग करने से बचें. हमें अपनी ही नहीं, पशुओं की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना है. जरूरत पड़ने पर उन्हें भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिश करें. वर्षा का यह दौर अभी आगे भी चलने की संभावना है. आप सभी से अपील है कि मौसम विभाग की तरह से जारी की जा रही हर चेतावनी को गंभीरता से लें, और सभी जरूरी सावधानियां बरतें.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગુજરાત : બોટાદ જિલ્લામાં ‘રઈસ’ની 40 રૂપિયાની ‘પોટલી’એ લીધા 55 લોકોના જીવ, પાણીને બનાવ્યું ઝેરી દારૂ
ગુજરાતના બોટાદ જિલ્લામાં નકલી દારૂના સેવનથી મૃત્યુઆંક વધીને 37 થયો છે. આ સિવાય 70 અન્ય લોકો...
बाबा सिद्दीकी की हत्या, इंडस्ट्री में शोक की लहर:रितेश देशमुख बोले- भयावह अपराध के अपराधियों को कटघरे में लाएं, राज कुंद्रा बोले- इसका जवाब देना होगा
NCP नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या...
ખોડીયાર માતાજી મંદિર રાજપરા ખાતે શ્રી ખોડીયાર ઉત્સવ ૨૦૨૨-૨૩ યોજાયો
બહોળી સંખ્યામાં ભક્તોએ ઉપસ્થિત રહીને કાર્યક્રમને માણ્યો હતો
રમતગમત, યુવા અને સાંસ્કૃતિક પ્રવૃતિઓ...
BEED:नेकनूर येथे अखंड हरिनाम सप्ताहाची सांगता, ज्योतीताई मेटे यांची उपस्थिती@news23marathi
BEED:नेकनूर येथे अखंड हरिनाम सप्ताहाची सांगता, ज्योतीताई मेटे यांची उपस्थिती@news23marathi
लूट के रुपयों पार्टी और हवन किया, वारदात करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
एसपी अमृता दुहन ने बताया- 8 अगस्त को गोविंद, विपिन, अमित और दो अन्य गुटखा फैक्ट्री रोड नंबर पांच...