राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली 3 लाख 90 हजार छात्राओं को अगले दो महीने में साइकिल उपलब्ध करा दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने साइकिल खरीद का टेंडर जारी कर दिया है। इस बार वापस भगवा रंग की साइकिलों का वितरण होगा। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के समय काले रंग की साइकिल वितरित की गई। विभाग ने पहली बार बालिकाओं को साइकिल उपलब्ध कराने के लिए जून में ही फाइल को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया था। हर साल शिक्षा सत्र समाप्त होने अथवा पिछले सत्र की साइकिल अगले सत्र में जाकर मिलती है। इससे सबक लेते हुए शिक्षा निदेशालय ने 18 जून को राजस्थान सरकार से साइकिल क्रय करने के लिए स्वीकृति ले ली। विभाग ने 22 जुलाई को ई-निविदा जारी कर साइकिल निर्माताओं से दरें आमंत्रित कर ली है। शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की अध्यक्षता में 27 जुलाई को प्री बिड की बैठक भी हो चुकी है। ई- निविदा 13 अगस्त को खोली जाएगी। उम्मीद है कि सितंबर- अक्टूबर में साइकिल बालिकाओं को मिल जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
लिवर कैसे खराब होता है [How alcohol damages liver?]
लिवर कैसे खराब होता है [How alcohol damages liver?]
बीसलपुर बांध के कल खुल सकते है गेट:24 घंटे में 24CM पानी की हुई आवक
बीसलपुर बांध के भराव क्षेत्र के भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिलों में फिर तेज बारिश होने से बीसलपुर बांध...
હર્ષ સંઘવી નું નામ જાહેર થતાં ખુશીનો માહોલ સર્જાયો.
ગુજરાતના લાખો યુવાનોના પ્રેરણાસ્ત્રોત, ગુજરાતના બાહોશ ગૃહરાજ્ય મંત્રી, અલગ કાર્યશૈલીથી રાજ્યના...
સ્વામી વિવેકાનંદ ની જન્મ જયંતિ ને લઈ ડીસા મા યંગ ઇન્ડિયા રન મેરેથોન દોડ યોજાઈ..
સ્વામી વિવેકાનંદ ની જન્મ જયંતિ ને લઈ ડીસા મા યંગ ઇન્ડિયા રન મેરેથોન દોડ યોજાઈ..