ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देवली मांझी पुलिस लग्जरी कार से डोडाचुरा के कट्टे बरामद किए है। जिसकी बाजार कीमत 44 लाख रूपए के आसपास बताई गई है। साथ ही बारां के छीपाबड़ौद निवासी दो तस्करों को पकड़ा है। ये नशे की खेप झालावाड़ जिले के कोटा की तरफ लाई जा रही थी। देवलीमांझी थाना उपनिरीक्षक सुरेश मीणा ने बताया कि बीती रात आवां तिराहे पर चैकिंग के दौरान सांगोद की तरफ से जयपुर नम्बरी कार आते हुए नजर आई। जिसे टीम ने रुकवाया। पूछताछ में कार सवार ने अपना नाम भोजराज मीणा (31) व मुकुट मीणा (25) निवासी थूमडा, छीपाबड़ौद बताया। कार में प्लास्टिक के 19 कट्टे रखे हुए थे। पूछने पर दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सकें। दोनों ने अलग अलग बात बताई। तलाशी में कट्टे में 295 किलो 300 ग्राम डोडा चुरा बरामद हुआ। ये नशे की खेप अकलेरा से कोटा की तरफ ले जाई जा रही थी। जिस पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर डोडा चुरा को जब्त किया। आरोपियों से तस्करी के नेटवर्क के बारें में पूछताछ की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પી.એમ. નરેન્દ્ર મોદી ના રાજકોટ આગમન વિષે સાંસદ વિનોદ ચાવડાએ શું કહ્યું
પી.એમ. નરેન્દ્ર મોદી ના રાજકોટ આગમન વિષે સાંસદ વિનોદ ચાવડાએ શું કહ્યું
अब 15 जनवरी तक हो सकेंगे तबादले. 5 दिन बड़ी समय सीमा.
जयपुर. राज्य में अब तबादले 15 जनवरी तक हो सकेंगे. राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार और समन्वय...
પાવીજેતપુરમાં ઉત્સાહ ઉમંગ સાથે ઉતરાયણ પર્વની થયેલી ઉજવણી
પાવીજેતપુરમાં ઉત્સાહ ઉમંગ સાથે ઉતરાયણ પર્વની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી. ઠંડીનું પ્રમાણ વધુ હોવાના...
पैठण। मोटार सायकल अपघातात गणेश भुकेले या तरुणाचा मृत्यू
पैठण। मोटार सायकल अपघातात गणेश भुकेले या तरुणाचा मृत्यू
Maninagar BRTS Bus| અમદાવાદ: મણિનગર સ્ટેશન BRTS બસમાં લાગી આગ| Ahmedabad Brts Bus| Maninagar Station
Maninagar BRTS Bus| અમદાવાદ: મણિનગર સ્ટેશન BRTS બસમાં લાગી આગ| Ahmedabad Brts Bus| Maninagar Station