लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि सेबी की ईमानदारी पर इसके अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों से गंभीर रूप से समझौता हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर एक बार फिर से स्वतः संज्ञान लेगा। राहुल गांधी उनकी यह टिप्पणी अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा शनिवार को आरोप लगाए जाने के बाद आई है कि बाजार नियामक सेबी की अध्यक्ष माधबी बुच और उनके पति के पास कथित अडानी मनी साइफनिंग घोटाले में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि छोटे खुदरा निवेशकों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार प्रतिभूति नियामक सेबी की ईमानदारी पर इसके अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों से गंभीर रूप से समझौता हुआ है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, देश भर के ईमानदार निवेशकों के पास सरकार के लिए महत्वपूर्ण सवाल हैं: सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया है? अगर निवेशक अपनी मेहनत की कमाई खो देते हैं, तो कौन जिम्मेदार होगा – पीएम मोदी, सेबी अध्यक्ष, या गौतम अडानी? गांधी ने पूछा कि सामने आए नए और बहुत गंभीर आरोपों के मद्देनजर क्या सुप्रीम कोर्ट इस मामले की फिर से स्वत: संज्ञान लेकर जांच करेगा। उन्होंने कहा, अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) जांच से इतना क्यों डरते हैं और इससे क्या पता चल सकता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પોલીસને જેલમાં મોકલવાની પાક્કી વ્યવસ્થા હર્ષ સંઘવીએ કરી, DGPએ આપ્યા તપાસના આદેશ - Prashant Dayal
પોલીસને જેલમાં મોકલવાની પાક્કી વ્યવસ્થા હર્ષ સંઘવીએ કરી, DGPએ આપ્યા તપાસના આદેશ - Prashant Dayal
કાલોલ માં સૈયદના ઈમામે જાફર અને સૈયદના અમીરે મુઆવીયા ના ઉર્સની ઉજવણી કરાઇ
કાલોલ નગરમાં નુરાની ચોક જુમ્મા મસ્જીદ પાસેથી હઝરત સૈયદના ઈમામે જાફર રદીઅલ્લાહો તાઆલા અન્હુ અને...
মৰাণ চেতিয়া ৱাৰ্ডত হৰ ঘৰ তিৰংগাৰ বিশেষ সভা
টেঙাপুখুৰী হলৌফুকন গাঁও পঞ্চায়তৰ মৰাণ চেতিয়া ৱাৰ্ডৰ ১৫৭ নং বুথত আগন্তুক স্বাধীনতা দিৱসৰ আজাদী কা...
नहरी पानी की मांग को लेकर किसानों का संभागीय आयुक्त कार्यालय पर धरना, सौंपा ज्ञापन
क्षेत्र के किसान प्रतिनिधियों ने खरीफ की फसल के लिए 1जुलाई से नहरों में पानी प्रवाहित करने के लिए...
Kia Sonet का नया GTX वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन एसयूवी और एमपीवी को ऑफर किया...