रावतभाटा हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में 15 अगस्त 2024 को प्रस्तावित अखंड भारत दिवस संकल्प शोभायात्रा के लिए द्वितीय बैठक का आयोजन मानव मंदिर प्रांगण स्थित माताजी मंदिर पर रविवार को किया गया। हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक दिनेश ठाकुर ने बताया कि अखंड भारत संकल्प दिवस पर शोभायात्रा बप्पा रावल चैराहे से प्रारंभ होकर चार नंबर गेट के सामने से एनटीसी बाजार, हैवीवाटर गेट, अंबेडकर सर्किल, बालाराम चैराहा, नया बाजार चैराहा, चेतक मार्केट, कामधेनु चैराहा होते हुए स्टेडियम पहुंचेगी। जहां आरती कर प्रसाद वितरण के बाद समापन किया जाएगा। खंड युवा प्रमुख प्रवीण लाड़ ने बताया कि शोभायात्रा के लिए भैंसरोडगढ़ प्रमुख कुशाल चन्द्र, बोराव प्रमुख चंद्रकांत टेलर, मंडेसरा प्रमुख सुनील राठौर, बड़ोदिया प्रमुख बनवारीलाल वैष्णव एवं एकलिंगपुरा प्रमुख जगदीश चंद्र शर्मा को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक चेतन सिंह सांखला ने की शोभायात्रा का आयोजन हिंदू जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा एवं सभी गैर राजनीतिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और राजनीतिक संगठनों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है। इस राष्ट्रवादी कार्यक्रम में सभी रावतभाटा तहसील एवं नगर तहसील, नागरिक शामिल होकर शोभायात्रा की भव्यता को बढ़ाएं। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी अखंड भारत दिवस पर वाहन रैली शोभायात्रा 15 अगस्त को अपराहृन 4 बजे बप्पा रावल चैराहा चारभुजा से राणा पूंजा स्टेडियम तक निकाली जाएगी। शोभायात्रा कार्यक्रम के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां पदाकारियों व कार्यकर्ताओं को दी गई। बैठक में जिला सहसंयोजक मनोज लाड़, खंड सहसंयोजक जितेंद्र जैन, युवा प्रमुख प्रवीण लाड, कुशाल चन्द्र, नगर युवा प्रमुख विक्रम जैन, पंकज सिंह, दीपक गंगवाल, गिर्राज सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગુરુમંદિર આગથળાથીહિંગળાજ માના મંદિર14 વિધાનસભાયુથ કોંગ્રેસ દ્વારા પદયાત્રાનું આયોજન કરેલ છે લાખણી
ગુરુમંદિર આગથળાથીહિંગળાજ માના મંદિર14 વિધાનસભાયુથ કોંગ્રેસ દ્વારા પદયાત્રાનું આયોજન કરેલ છે લાખણી
Cong, NC alliance will collapse like house of cards: Chugh
Rahul Gandhi's visit was ice-cream trip to Lal Chowk to thank PM Modi : Chugh
BJP national...
RSS की शाखा में बच्चों के साथ मारपीट,थाने पर हुआ हंगामा
कोटा के विज्ञान नगर थाना इलाके में RSS के बालकों के साथ मारपीट
मारपीट के बाद हंगामा हो गया...
108MP कैमरे वाले 5G स्मार्टफोन पर शानदार डील, 128GB स्टोरेज के साथ 5,000 mAh की बैटरी
रेडमी 13 5G स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदा जा सकता है। इसमें 33W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000...
Breaking News:Canada ने भारत के डिप्लोमैट को देश से निकाला, Trudeau के बयान के बाद तल्खी बढ़ाने कदम!
Breaking News:Canada ने भारत के डिप्लोमैट को देश से निकाला, Trudeau के बयान के बाद तल्खी बढ़ाने कदम!