बूंदी। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बरसात के मौसम में आमजन को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को लेकर परिजन सावधानी रखें और उन्हें नहाने के लिए तालाब एवं भरे हुए पानी के अन्य स्थानों पर जाने से रोकें। उन्होंने कहा कि जिले में वर्तमान में बारिश का दौर शुरू हो गया है और नदी-नालों में पानी की आवक होने लगी है। इसे देखते हुए आमजन से अपील है कि नदी-नालों में पानी के बहाव के दौरान समीप जाने से बचे। उन्होंने कहा कि विशेषकर बाईकसवार एवं चौपहिया वाहन चालक ऐसी स्थिति में बहते पानी के समीप नहीं जावे। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही घातक हो सकती है। इसलिए स्वयं बचें और इसके लिए दूसरों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में हो रही बारिश के मद्देनजर सभी अधिकारी मुख्यालय पर रहें और बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडे। उन्होंने कहा कि जल भराव तथा आपात स्थिति उत्पन्न होने की स्थिति में प्रशासन को तत्काल अगवत कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में रील बनाकर लाइक्स और व्यूज के लिए अपना और दूसरों का जीवन संकट में नहीं डाले और सुरक्षा महत्व खुद समझे, और को भी समझाएं। किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर आमजन जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0747-2447480 पर तत्काल सूचना देकर प्रशासन का सहयोग करें। जिला कलक्टर ने कहा कि बारिश के मद्देनजर परिजन अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें। तालाब एवं पानी से भरे हुए स्थानों पर बच्चों को नहीं जाने की समझाईश करें, ताकि ऐसे किसी भी तरह अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके अलावा पिकनिक स्थलों पर सतर्कता बरती जावे। उन्होंने कहा कि भरे हुए पानी के क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, पानी में डूबे बिजली के तारों तथा बिजली के खुले तार या खुला हुआ ऐसा सिस्टम, जिससे करंट आने की संभावना हो उसके पास नहीं जावे। इसके अलावा नदी, तालाब एवं भरे हुए पानी के स्थानों पर नहाने से भी परहेज रखें। उन्हांेने कहा कि इस मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना होती है, इसलिए पेड़ के पास अथवा पेड के नीचे शरण नहीं लें।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
কিমান দিন কংগ্ৰেছ দলত থাকিব অসম প্ৰদেশ যুৱ কংগ্ৰেছৰ সভানেত্ৰী ড° অংকিতা দত্ত
দল ত্যাগ কৰিব নেকি অসম প্ৰদেশ যুৱ কংগ্ৰেছৰ সভানেত্ৰী ড° অংকিতা দত্তই। সোণাৰিত অনুষ্ঠিত হোৱা...
अतीक की कब्र पर पहुंच सकती है शाइस्ता, सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात; माफिया का एक और बेटा जांच के दायरे में
प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड के बाद 2 महीने से फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की...
आधी विजेच्या तारेवर चढला आणि तरुणाचं धक्कादायक पाऊल...व्हिडिओ व्हायरल
आधी विजेच्या तारेवर चढला आणि तरुणाचं धक्कादायक पाऊल...व्हिडिओ व्हायरल
લખતર તાલુકાના તરમનીયા ગામ નજીકથી પસાર થતી નર્મદા કેનાલમાંથી એક યુવકની લાશ મળી આવી
લખતરના કડુ, તરમનીયા ગામ નજીકથી પસાર થતી નર્મદા વિભાગની વલ્લભીપુર કેનાલમાં તરમનીયા ગામ નજીક ગત...
Thankful to Amit Shah who scrapped Article 370 so fastly: BJP Gujarat chief CR Patil |TV9News
Thankful to Amit Shah who scrapped Article 370 so fastly: BJP Gujarat chief CR Patil |TV9News