अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सेबी पर लगे आरोपों की जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अदाणी समूह और सेबी की मिलीभगत से हुए घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद़्दे की जेपीसी से जांच कराना जरूरी है। नहीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की संवैधानिक संस्थाओं से समझौता करके अपने सहयोगियों को बचाते रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को अदाणी समूह के घोटालों की जांच कराकर सेबी पर लगे आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करनी होगी। साथ ही तुरंत कार्रवाई करनी होगी। एक्स पर किए गए एक पोस्ट में खरगे ने कहा कि जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में अदाणी समूह पर लगे आरोपों पर खारिज कर दिया था। अब सेबी प्रमुख पर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के निवेशक अपनी मेहनत की कमाई शेयर बाजार में निवेश करते हैं। ऐसे घोटालों और आरोपों के बाद निवेशक चिंतित हैं। उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। खरगे ने कहा कि इस घोटाले की जांच जेपीसी से कराना जरूरी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मनसेने आघाडी घेतली ! मोठी मोहीम, पुण्यातून झाली सुरवात | Raj Thackeray | MNS | Pune
मनसेने आघाडी घेतली ! मोठी मोहीम, पुण्यातून झाली सुरवात | Raj Thackeray | MNS | Pune
Haryana Politics: बीजेपी से 3 निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन, हरियाणा सरकार ने कहा सब ठीक है
Haryana Politics: बीजेपी से 3 निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन, हरियाणा सरकार ने कहा सब ठीक है
भारत ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब : मोदी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा के कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भारतीय सेना द्वारा...
120ની ઝડપે કાર આવી ને 26 જાનૈયાને હવામાં ફંગોળ્યા:મહીસાગરમાં મોડી રાતે વરઘોડાને રમરમાટ કારે વિખેર્યા
120ની ઝડપે કાર આવી ને 26 જાનૈયાને હવામાં ફંગોળ્યા:મહીસાગરમાં મોડી રાતે વરઘોડાને રમરમાટ કારે વિખેર્યા