बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में वृद्धि को देखते हुए अमेरिका ने चिंता जताई। वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के बाहर लोगों ने इस हिंसा के खिलाफ नाराजगी जताई और प्रदर्शन किया। अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने इस मुद्दे को लेकर मीडिया से बात भी की और अपनी राय रखी। उन्होंने हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के महेंद्र सापा ने कहा, "आज हम यहां बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन के लिए जमा हुए हैं। हम विदेश प्रभाग और व्हाइट हाउस से आग्रह करते हैं कि वे 1971 के नरसंहार से सबक लें और यह सुनिश्चित करें कि उन गलतियों को दाहराया न जाए। हम आग्रह करते हैं कि आरोपियों को समय पर सजा मिले और अल्पसंख्यकों की रक्षा हो।" प्रिय साह ने कहा, "हमें यहां विदेश विभाग की तरफ से बुलाया गया है। हम यहां बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यक संगठन के बारे में बात करने आए हैं। दुर्भाग्यवश लोग यहां रोहिंग्या मुस्लिम को लेकर बहुत चिंतित हैं। बांग्लादेश ने रोहिंग्या मुस्लिमों का स्वागत किया। यह ठीक है, उन्हें सताया गया था। लेकिन वे अब हिंदुओं को बाहर कर रहे हैं। इस समय अंतरराष्ट्रीय समुदाय, व्हाइट हाउस और विदेश मंत्रालय भी चुप है। यह ठीक नहीं है। अमेरिका हिंदुओं को छोड़कर सभी का ख्याल रख रहा है। कृपया हिंदुओं का भी ख्याल करें।"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
SBI Share News Today: लंंबे समय के बाद लौटी तेजी, Yes Bank में हिस्सा बेच सकता है SBI |Breaking News
SBI Share News Today: लंंबे समय के बाद लौटी तेजी, Yes Bank में हिस्सा बेच सकता है SBI |Breaking News
MUNDRA || પત્રી ગામના તલાટી લાંચ લેતા રંગેહાથ ઝડપાયા #acb #talati #kutch #india
MUNDRA || પત્રી ગામના તલાટી લાંચ લેતા રંગેહાથ ઝડપાયા #acb #talati #kutch #india
Haryana Election 2024: चुनावी मैदान में उतरी Vinesh Phogat को मिल रहा भारी समर्थन | Julana | Aaj Tak
Haryana Election 2024: चुनावी मैदान में उतरी Vinesh Phogat को मिल रहा भारी समर्थन | Julana | Aaj Tak
બાડી ગામે ખેલ પ્રતિયોગીતા યોજાઈ,વિજેતાને સન્માનિત કરાયા
બાડી ગામે ખેલ પ્રતિયોગીતા યોજાઈ,વિજેતાને સન્માનિત કરાયા
शुभ अवसर पर हर व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाएं - ऊर्जा राज्यमंत्री
ऊर्जा राज्यमंत्री एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति किसी भी...