कोटा में सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति के रूप में युवाओं की टीम लगातार लोगों की मदद एसडीपी व ब्लड डोनेशन के माध्यम से कर रही है। टीम जीवनदाता के संयोजक व संरक्षक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज फैजान अंसारी की प्लेटलेट कम होने पर चिकित्सकों की राय पर एसडीपी के लिए परिजनों ने डोनर की तलाश की लेकिन व्यवस्था नहीं हो सकी। ऐसे में अल सुबह करीब 5 बजे मरीज के परिजन आफताब अंसारी अपना ब्लड सेंटर पहुंचे और ओ पॉजीटिव एसडीपी के लिए कहा। उसके बाद कई लोगों को कॉल किया लेकिन सुबह का समय होने से डोनर की व्यवस्था नहीं हो सकी, ऐसे में हाडौती ब्लड डोनर सोसायटी के अध्यक्ष मनोज चंचलानी को कॉल किया तो वह सुबह मोर्निंग वॉक पर थे, लेकिन मरीज की गंभीर स्थिति से अवगत कराया तो वह सीधा ब्लड बैंक पहुंचे और उन्होंने 65वीं बार एसडीपी डोनेट की। वह इससे पूर्व 21 बार ब्लड डोनेशन कर चुके हैं और निरंतर ब्लड डोनेशन कैंप लगाते हुए जरूरतमंद की मदद का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर मनोज ने अटेंडर को मोटिवेट किया और उन्होंने भी मनोज की भावनाओ के अनुरूप रक्तदान किया और साथ ही हर तीन माह में रक्तदान का संकल्प लिया। मनोज ने कहा कि रक्तदान मेरे लिए एक पैशन है, एक संस्कार है और जब कोई रोगी मुझसे मदद की गुहार करता है तो ऐसा लगता है ईश्वर का इशारा है इस कार्य को करके उनको अनूठी खुशी महसूस होती है , उन्होंने नेत्रदान और देहदान का भीं संकल्प लिया हुवा है और नियमित रूप से अन्य लोगो को इस कार्य हेतु प्रेरित भी कर रहे है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
શ્રદ્ધાનું સન્માન: અમદાવાદના ડૉ. પંકજ નાગરની 34 વર્ષની અવિરત અંબાજી પદયાત્રાને લિમ્કા બુક ઓફ રેકોર્ડ્સ માં સ્થાન
આ વર્ષે ભાદરવી મેળા માટે કરેલી તૈયારીઓ વિષેશ કરેલી છે, રાજ્ય સરકાર અને જિલ્લા વહીવટીતંત્ર દવરા...
ઠાસરા બાંધરપુરા કેનાલમાં ખાબકેલી કાર સાથે બંને વ્યક્તિઓના મૃતદેહ 8 મીટરની દુરીથી ત્રણ દિવસે મળ્યા
ઠાસરા તાલુકાના બાધરપુર ગામની સીમમાંથી પસાર થતી મહી કેનાલમાં ગત બુધવારની રાત્રે એક કાર ખાબકી...
સાકાર જીવન વિકાસ ટ્રસ્ટ અને રેઇમ્બો વોરીયર્સ અન્ય સંસ્થાના સહયોગ થી રક્તદાન શિબિર યોજાઈ
સાકાર જીવન વિકાસ ટ્રસ્ટ અને રેઇમ્બો વોરીયર્સ અન્ય સંસ્થાના સહયોગ થી રક્તદાન શિબિર યોજાઈ
सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार:कहा था- तुम्हें छोड़ूंगा नहीं; मुबंई पुलिस ने नोएडा से पकड़ा
मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान को धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने...
ડીસામાં શ્રી રામ મંદિરના પ્રતિષ્ઠા મહોત્સવના અક્ષત કળશ પૂજા અંતર્ગત મહાઆરતી યોજાઇ
અયોધ્યામાં ભગવાન શ્રી રામ મંદિરના પુનઃ પ્રાણ પ્રતિષ્ઠા મહોત્સવની ઉજવણી અંતર્ગત આજે ડીસાની પોલીસ...