प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री भूस्खलन प्रभावित वायनाड में हालात का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे भी किया। वायनाड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने एक आपदा को बहुत करीब से देखा और अनुभव किया है। लगभग 45-47 साल पहले गुजरात के मोरबी में भारी बारिश से एक बांध पूरी तरह नष्ट हो गया था। पानी मोरबी शहर में घुस गया। पूरे शहर में 10-12 फीट पानी था। 2,500 से ज्यादा लोग मारे गए। मैं वहां एक स्वयंसेवक के रूप में करीब छह महीने तक रहा। मैं इन परिस्थितियों को भली-भांति समझता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि देश और भारत सरकार आपदा से प्रभावित लोगों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब घटना हुई तो सुबह मैंने सीएम पिनाराई विजयन से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि हम सहायता प्रदान करेंगे। जितनी जल्दी हो सके घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास करेंगे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस , डॉक्टर और सभी ने पीड़ितों की जल्द से जल्द मदद करने की कोशिश की। मैं मृतकों के परिवारों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। हम सभी उनके साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार केरल सरकार के साथ खड़ी है। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी काम बजट की कमी के कारण रुके नहीं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कार खरीदने से पहले जान लें 20/4/10 का नियम, नुकसान से बच जाएंगे आप
Rule for Car Loans हम यहां पर आपको कार लोन लेने के 20/4/10 नियम के बारे में बता रहे हैं। इस नियम...
महिलेला कुऱ्हाडीचा धाक दाखवत दागिने लांबवले; शिरूर तालुक्यातील खळबळजनक घटना
महिलेला कुऱ्हाडीचा धाक दाखवत दागिने लांबवले
तळेगाव ढमढेरे, प्रतिनिधी:
आरणगाव (ता. शिरुर)...
शेतकऱ्यांने आमदार धस यांना केला कॉल धस अण्णांनी नगरसेवक राजू जाधव यांना आदेश देताच काही तासात झाला प्रॉब्लेम सॉल
पाटोदा (गणेश शेवाळे)तळेपिंपळगाव येथील शेतकरी नारायण चौरे हे आनेक दिवस बँकेच्या दारात...
Coronavirus Guidelines: 'कोरोना वायरस को लेकर तैयार रहें राज्य सरकारें' केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड...