सावन मास में बरस रहे मेघ लोगों को सुकून पहुंचा रहे हैं। इसी बीच राजस्थान में बारिश का दौर आज से एक बार फिर तेज हो गया है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी आज राजस्थान के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में एक हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहेगा। राजस्थान में शुक्रवार को राजधानी सहित कई जिलों में बरसात के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आई। इससे लोगों को ठंडक का एहसास हुआ और उमस-गर्मी से राहत मिली। जयपुर में शाम पांच बजे तक 36 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर दिनभर चलता रहा। जयपुर में शनिवार को भी सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अलवर, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। अलवर में 43, पिलानी में 26.1, झालावाड़ के पिड़ावा में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Bahraich Violence: इलाके में खुलने लगी दुकानें, दोनों समुदाय के लोगों ने दिखाई हिंदू-मुस्लिम एकता
Bahraich Violence: इलाके में खुलने लगी दुकानें, दोनों समुदाय के लोगों ने दिखाई हिंदू-मुस्लिम एकता
અંબાજી ખાતેથી ભારત સંકલ્પ યાત્રાનો રાજ્યવ્યાપી શુભારંભ કરાવતા મુખ્યમંત્રીશ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલ
અંબાજી ખાતેથી ભારત સંકલ્પ યાત્રાનો રાજ્યવ્યાપી શુભારંભ કરાવતા મુખ્યમંત્રીશ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલ
सीकर की रानोली पुलिस ने गाड़ी चोरी के आरोपी को 13 साल बाद किया गिरफ्तार
सीकर की रानोली थाना पुलिस ने गाड़ी चोरी के एक आरोपी को 13 साल बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली...
Mathura : यमुना एक्सप्रेसव पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, तीन की मौत, 40 घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस रविवार रात करीब 11.30 बजे डिवाइडर से...
Bihar Politics: 'लेना न देना...', RJD के मेनिफेस्टो पर ये क्या बोल गए JDU नेता
RJD Manifesto राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना घोषणा पत्र...