देश की सेना में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों की फैमिली में पेंशन किसे मिले? कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के इसी सवाल का जवाब केंद्र सरकार ने शुक्रवार, 9 अगस्त को संसद में बताया है. सरकार ने कहा कि वह इस बात पर विचार कर रही है कि शहीद की पत्नी और माता-पिता के बीच पेंशन को बांट दिया जाए.रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि माता-पिता और पत्नी के बीच फैमिली पेंशन बांटने का प्रस्ताव मिला है, जिस पर विचार किया जा रहा है. रक्षा मंत्री ने कहा कि पता चला है कि सेना ने भी इस विषय पर रक्षा मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है. उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों के माता-पिता ने आर्थिक मदद के लिए कानून में संशोधन की मांग की है.बता दें नियमों के मुताबिक, ग्रेच्युटी, प्रॉविडेंट फंड, बीमा और एक्स ग्रेशिया की रकम शहीद जवान के नॉमिनेशन या वसीयत के हिसाब से दी जाती है. लेकिन विवाहित होने की स्थिति में शहीद की पत्नी को पेंशन की रकम दी जाती है और अविवाहित शहीद के माता-पिता को पेंशन की रकम दी जाती है. शहीद जवानों की पत्नी या माता-पिता में पेंशन का अधिकार किसे मिले यह मुद्दा अभी चर्चा में बना हुआ है. पिछले कुछ वक्त में कई शहीद जवानों के परिवारों से ये शिकायतें आईं कि शहीद के पेंशन सहित कई सुविधाएं पत्नी को मिल जाने के बाद माता-पिता बगैर किसी सहारे के हो जाते हैं. इसके अलावा कई मामलों में पत्नियों के साथ भी अभद्रता, घर से निकाले जाने की शिकायत या जबरन घर में ही दूसरी शादी के दबाव जैसी बातें सामने आई हैं. इन मामलों में पहले से अंतहीन दर्द झेल रहे माता-पिता या फिर पत्नी के लिए भावनात्नक सहारे के अलावा आर्थिक सहारे की जरूरत भी होती है, इस वजह से ही हालिया वक्त ने इस मुद्दे पर लोगों का ध्यान खींचा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ટ્વિનિગ&પાર્ટનરશીપ અંતર્ગત કરમદી-ચિંગરિયા પ્રા. શાળાના ધોરણ 6થી8 ના બાળકો અને શિક્ષકો એ દરસાલી પ્રા. શાળા ની મુલાકાત લીધી
ટ્વિનિગ&પાર્ટનરશીપ અંતર્ગત કરમદી-ચિંગરિયા પ્રા. શાળાના ધોરણ 6થી8 ના બાળકો અને શિક્ષકો એ...
শিশু অনুষ্ঠান অকণিৰ কবিতা ঘৰে হাৰ্টথ্ৰব জুবিন গাৰ্গলৈ জনালে শ্ৰদ্ধাঞ্জলি।
শিশুৰ সৰ্বাংগীন বিকাশ সাধনৰ বাবে বৰ্ষ ১৯৯৪ত স্থাপিত ব্যক্তিক্ৰম ধৰ্মী শিশু অনুষ্ঠান অকণিৰ কবিতা...
અમદાવાદઃ ચોંકાવનારો ખુલાસો, IB અધિકારીએ પારિવારિક વિવાદમાં કરી પત્નીની હત્યા
વેજલપુર વિસ્તારના શ્રીનંદનગર સેક્ટર 2માંથી મહિલાની લાશ મળી આવતાં હત્યાનો ચોંકાવનારો ઘટસ્ફોટ થયો...
Rajesh Bhai Sudasama Koli Samaj Mate Su Boliya || હીરાભાઈ સોલંકી || Rajesh Bhai Sudasama
#RajeshBhaiSudasamaKoliSamajMateSuBoliya#હીરાભાઈસોલંકી#RajeshBhaiSudasama