राजस्थान में राज्यसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं. प्रदेश की दो सबसे बड़ी पार्टियों के प्रदेशाध्यक्ष इस वक्त दिल्ली दौरे पर हैं और हाईकमान से मुलाकात कर रणनीति बना रहे हैं. वहीं दूसरी ओर निर्दलीय विधायकों की डिनर पॉलिटिक्स राज्य में सुर्खियां बटोर रही है. राजस्थान के सियासी गलियारों में वायरल तस्वीर को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है, और लोग इस मुलाकत के सियासी मायने समझने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में डीडवाना के विधायक यूनुस खान, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बयाना विधायक ऋतु बनावत और सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी एक साथ डिनर टेबल पर साथ बैठे नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर यूनुस खान के जन्मदिन पर जयपुर के एक होटल में आयोजित की गई पार्टी के दौरान ली गई है. खान ने इन सभी को पार्टी का निमंत्रण भेजा था. कहा जा रहा है कि इस दौरान कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई है. हालांकि राजस्थान में भाजपा सरकार को कांग्रेस की तरह निर्दलीय विधायकों की आवश्यकता नहीं है. लेकिन फिर भी सदन के भीतर और बाहर की सियासत में निर्दलीय विधायक अपनी अनदेखी से बचने के लिए इस तरह की कवायद कर रहे हैं. बीते दिनों रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा के अंदर भजनलाल सरकार को बजट में उनके क्षेत्र की अनदेखी करने के लिए घेरा था. मगर, उसके बावजूद सदन में बजट पास हो गया. ऐसे में निर्दलीय विधायकों की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. सियासी पंडितों की मानें तो आने वाले समय में राजस्थान की सियासत से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आ सकती हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વીજ વપરાશ માં વધતો વધારો ને પાછો ખેસવા આમ આદમી પાર્ટી કોડીનાર દ્વારા મામલતદારને આવેદન પત્ર આપ્યું
વીજ વપરાશ માં વધતો વધારો ને પાછો ખેસવા આમ આદમી પાર્ટી કોડીનાર દ્વારા મામલતદારને આવેદન પત્ર આપ્યું
વડોદરા શહેર PCB શાખાએ 2.69 લાખનો વિદેશી શરાબ નો જથ્થો ઝડપી પાડયો ક્યાં ? જુવો 👇👉
વડોદરા શહેર PCB શાખાએ 2.69 લાખનો વિદેશી શરાબ નો જથ્થો ઝડપી પાડયો ક્યાં ? જુવો 👇👉
TECH NEWS :- गेम चेंजर होगा अपकमिंग OnePlus 12 स्मार्टफोन, नए डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ करेगा एंट्री
OnePlus 12 के लॉन्च की तैयारी शुरू हो गई है। कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को संभावना है...
'यह हमारी नीतियों के विपरीत', पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप पर भारत ने US को दिया जवाब, कनाडा को सुनाई खरी-खरी
नई दिल्ली। कनाडा ने दो महीने पहले खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत को लेकर...
Samsung ने पेश किया एक नया टैबलेट, Galaxy Tab S6 Lite (2024) इन मायनों में है खास
सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया टैबलेट Galaxy Tab S6 Lite 2024 पेश किया है। यह टैबलेट असल...