कोटा में बारिश के बाद सांप और जलीय जीवों के आबादी इलाकों में आने के मामले लगातार सामने आ रहे है। पिछले एक सप्ताह में लगातार सांप रिहायशी इलाकों में लोगों के मकानों में घुस गए जिनका रेस्क्यू किया गया। ऐसा ही मामला शुक्रवार रात को सरस डेयरी में सामने आया। यहां एक बड़ा अजगर आ गया। जिसका रेस्क्यू किया गया और जंगल में ले जाकर छोड़ा गया। स्नेक कैचर गोंविद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को श्याम नगर इलाके में स्थित सरस दूध प्लांट के गेट पर एक बड़ा दस फीट लंबा अजगर आ गया। अजगर सामने के इलाके में स्थित जंगल से ही संभवत:आया क्योंकि आस पास जंगल जैसा ही इलाका है। अजगर को देखा तो गार्ड ने इसकी जानकारी स्नेक केचर को दी। जानकारी मिलने पर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और अजगर का रेस्क्यू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया। इसके बाद उसे लाडपुरा रेंज में जंगल में ले जाकर छोड़ा गया। गोविंद ने बताया कि बारिश के सीजन में सांप और अजगर का काफी खतरा रहता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
इंस्टाग्राम से कैसे रुपए कमा सकते है
इंस्टाग्राम से पैसा कमाने के कई तरीके हैं, लेकिन आम तौर पर इसके लिए ये जरूरी है कि आपके अकाउंट...
50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी फोन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, फटाफट चेक करें कीमत
30 हजार रुपये के बजट में एक नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की होने...
આખલાઓ વચ્ચે આરપારની લડાઈ | રાહદારીઓ અને વાહનચાલકો એ દોડતી પકડી
આખલાઓ વચ્ચે આરપારની લડાઈ | રાહદારીઓ અને વાહનચાલકો એ દોડતી પકડી
দূৰ্গা পূজাৰ সাংস্কৃতিক সন্ধ্যাত ড• অমিয় কুমাৰ ভূঞা
ভোগপুৰস্থিত শ্ৰী শ্ৰী সাৰ্ব্বজনীন শাৰদীয় দূর্গা পূজাৰ সাংস্কৃতিক সন্ধ্যাৰ শুভ উদ্বোধন আৰু নতুনকৈ...