चित्तोड़गढ़ मे भाजपा जिला कार्यालय, अंहिसा नगर ओछड़ी में शुकवार को हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने की। संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा तिरंगा दुनिया में लहरा रहा है, स्वतंत्रता दिवस पर हर-घर तिरंगा लहराएंगे। चित्तौड़गढ़ जिला भाजपा संगठन प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को संपन्न करवाने में प्रदेश में अग्रणी रहा है। चाहे तिरंगा यात्रा हों, या फिर घर-घर झंडा फहराने का लक्ष्य हो, हमारा जिला हमेशा की तरह आगे गतिशील रहेगा,ऐसा मेरा विश्वास है। जाट ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के मान-सम्मान का ख्याल रखकर आजादी के त्योहार को जोश के साथ मनाएं। इस अभियान में होने वाली गतिविधियों को सरल एवं संगठन एप पर अपलोड करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट ने कहा कि घर घर तिरंगा अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को जिम्मेदारी और सक्रिय सहभागिता से निभाना है। बूथ के हर घर तक तिरंगा लहराए ये सभी को समन्वित रूप से प्रयास करना है। भाजपा कार्यकर्ता का कार्य जागरण का है। जाट ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान तभी सफल होगा जब आम जन की भागीदारी सुनिश्चित होगी। यह राष्ट्रीय पर्व के साथ साथ प्रत्येक भारतीय और सभी जाति व सम्प्रदाय का पर्व है। जिला महामंत्री रघु शर्मा ने ने अभियान के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिसमें 11 से 13 अगस्त तक युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन, 12,13,14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों एवं युद्ध स्मारको पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिले में हाल कार्यक्रम एवं मौन मार्च। 13,14,15 अगस्त को सभी घरो एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना विशेषकर छोटे बच्चों द्वारा। आभार जिला मंत्री एवं अभियान के सह संयोजक सी पी नामधराणी ने किया। अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत ने आवश्यक सुझाव दिये। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, गणपत लाल छीपा, जिला महामंत्री श्यामलाल पहाड़िया, जिला मंत्री संजू लढ्ढा, करनल सिंह कांकरवा, मुकेश गुर्जर, अम्बालाल पाटीदार, रामलाल डांगी, चैनराम मीणा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, जिला प्रचार मंत्री गोवर्धन जाट, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख,एससी मोर्चा पन्ना लाल भील, एसटी मोर्चा भागीरथ चंदेल, जिला कार्यालय प्रमुख प्रकाश बोर्डे, महिला मोर्चा मंजू पितलिया आदि उपस्थित थे। बैठक के पश्चात सलुम्बर से विधायक गोतम मीणा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Kashmir wants to get rid of era of loot and separatism given by Abdullahs and Muftis : Chugh
PM's vision has given new sunshine to Kashmir : Chugh
BJP general secretary Tarun Chugh who is...
ठाकरे गटाप्रमाणे शिंदे गटातही युवा सेनेची बाधनी सुरू
संभाजीनगर : उद्धव ठाकरे गटाप्रमाणे शिंदे गटातही युवा सेनेची बांधणी सुरू आहे . शिंदे गटाच्या युवा...
निवाई के मदरसे में गंदी हरकत करने वाला फिरोज अख्तर को कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा
टोंक जिले के मदरसे में गंदी हरकत करने वाला फिरोज अख्तर को 5 साल जेल की सजा सुनाई है । विशिष्ट...
जापान सरकार ने अपने नागरिकों को शराब पिलाने के लिए बिजनेस आइडिया मांगा है. क्योंकि युवा अपने बुजुर्गों के मुकाबले कम शराब पीते हैं.
इससे शराब का टैक्स घट गया है.
शराब से बचने के लिए दोस्त, रिश्तेदार या परिजन तमाम नुकसान गिनाने...