भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक-2024 में मेडल जीतने से चूक गईं। वह 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंचीं थीं, लेकिन मुकाबले से पहले जब उनका वजन तौला गया तो ये 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद विनेश को डिसक्वालिफाई कर दिया गया। इस मामले के बाद विनेश के खिलाफ साजिश की बातें की जा रही हैं, लेकिन उनकी बहन बबीता फोगाट का मानना है कि विनेश के खिलाफ किसी तरह की कोई साजिश नहीं हुई है। विनेश ने कड़ी मेहनत करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। उनका कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया था। लेकिन विनेश की किस्मत में ओलंपिक मेडल नहीं था। विनेश ने पूरी रात कड़ी मेहनत कर अपना वजन कम करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं। विनेश के साथ जो हुआ उसे लेकर पूरा देश उनके साथ भावुक था। पूरा देश उनके साथ खड़ा था। इसी बीच ये बातें भी उठने लगी हैं कि विनेश को मेडल रोकने के लिए साजिश हुई है। उन्होंने कहा, "विनेश के साथ किसी तरह की साजिश नहीं हुई है। मेरे साथ 2012 में ऐसा हो चुका है। मैं 200 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण मैट पर नहीं उतर सकी थी और एशियन चैंपियनशिप में नहीं खेल पाईं। पहले भी कई खिलाड़ियों के साथ ऐसा हो चुका है। इसमें किसी तरह की साजिश नहीं है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कांग्रेस के महापरिक्रमावादी लोगों को गांधी परिवार के अलावा कोई दिखाई नहीं देता
कांग्रेस के *महापरिक्रमावादी* लोग चाहे वो खड़गे हो या सलमान खुर्शीद ; उनको गांधी परिवार के अलावा...
વાગરાનું દહેજ બંદર ભયમાં,3 નંબરનું સિગ્નલ આપવામાં આવ્યુ
વાગરાનું દહેજ બંદર ભયમાં,3 નંબરનું સિગ્નલ આપવામાં આવ્યુ
ब्रिटेन की सत्ता में बदलाव की तैयारी, पीएम ऋषि सुनक ने किया इस्तीफे का ऐलान
ब्रिटेन में 4 जुलाई को हुई वोटिंग के बाद अब सत्ता में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. नतीजों में...
Delhi Liquor Scam में Manish Sisodia की दिक्कतें और बढ़ने वाली हैं?
Delhi Liquor Scam में Manish Sisodia की दिक्कतें और बढ़ने वाली हैं?
ધારી-૯૪ વિધાનસભા/ કોંગ્રેસ સ્થાનિક ને બદલે આયાતી ઉમેદવાર ને આપશે ટીકીટ ???
ધારી-૯૪ વિધાનસભા/ કોંગ્રેસ સ્થાનિક ને બદલે આયાતી ઉમેદવાર ને આપશે ટીકીટ ???