बूंदी 9 अगस्त। आज युवा कांग्रेस के 64 वे स्थापना दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लरव ,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी ,प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद,प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया,कार्यकारी अध्यक्ष सुधींद्र मुंड,कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर शूरा,संभाग प्रभारी अशोक कुलरिया,जिला प्रभारी साहिल अजीज नकवी के निर्देश पर आज बूंदी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशांत नुवाल के नेतृत्व में  जिला कांग्रेस कार्यालय में झंडारोहण किया बाद में बूंदी शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करके उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया और असहाय बच्चो को फल वितरण किया गया।
इस दौरान युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव एवं पार्षद हेमन्त वर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव यासीन कुरेशी,युवा कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह नरूका, सेवादल जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष किशन मीणा,बूंदी विधानसभा अध्यक्ष विधनसभा सुरेश मीणा,पार्षद मोहम्मद रईस,विधनसभा महासचिव सद्दाम कुरेशी,फैजल खान,ऋतिक यादव आदि मौजूद थे।
साथ ही युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव एवं पार्षद हेमन्त वर्मा की अगुवाई में आगामी 3 दिवस तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमे गरीबों को भोजन करवाना, सफाई कर्मचारियों का सम्मान, गायों को चारा डालना, 501 पोधे लगाना साथ ही अन्य कार्यकम किया जायेगे।