बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर शुरू हुए बवाल ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से उनकी कुर्सी छीन ली. इसके बाद से ही बांग्लादेश में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों (हिंदू, ईसाई समेत अन्य) के खिलाफ हिंसा भड़क गई है. इस मामले पर अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर एक कमेटी का गठन किया गया है. ये कमेटी बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और मौजूदा हालात का जायजा लेगी. इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह बांग्लादेश सरकार के साथ बातचीत करके वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति का संरक्षण सुनिश्चित कराएंगे. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय बांग्लादेश में रह रहे भारतीय हिंदू समुदाय और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए वहां की अंतरिम सरकार से वन टू वन बातचीत करेगी. साथ ही गृह मंत्रालय की ये कमेटी भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर हालात का भी नजर बनाए रखेगी. गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बांग्लादेश में जारी हालात के मद्देनजर मोदी सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मौजूदा हालात पर नजर रखने के लिए एक समिति गठित की है. ये समिति बांग्लादेश में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ संवाद बनाए रखेगी, जिससे वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. इस समिति की अध्यक्षता एडीजी, सीमा सुरक्षा बल, पूर्वी कमान करेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ram Mandir ट्रस्ट में पुजारियों की भर्ती के लिए लंबी लाइन, 20 पदों के लिए 3,000 से ज्यादा आवेदन
Ram Mandir ट्रस्ट में पुजारियों की भर्ती के लिए लंबी लाइन, 20 पदों के लिए 3,000 से ज्यादा आवेदन
પાલનપુર ના નવા બસ સ્ટેન્ડ નજીક અજાણ્યા શખ્સોએ ગાડીનો કાચ તોડી રૂપિયા ભરેલ બેગ ઉઠાવી થયા ફરાર..
પાલનપુર ના નવા બસ સ્ટેન્ડ નજીક અજાણ્યા શખ્સોએ ગાડીનો કાચ તોડી રૂપિયા ભરેલ બેગ ઉઠાવી થયા ફરાર..
Ashish Verma के साथ आज के Trading सत्र में जानें क्या है राय | Morning Call | Business News
Ashish Verma के साथ आज के Trading सत्र में जानें क्या है राय | Morning Call | Business News