श्रीगंगानगर. जिले के किसान साल भर पानी के लिए आंदोलन करते हैं और उन्हें पूरा सिंचाई पानी नहीं मिल पाता. वहीं, आरोप है कि पंजाब के किसान गंगनहर से लगातार पानी की चोरी कर रहे हैं. इसके साथ साथ पंजाब से हजारों क्यूसेक पानी पाकिस्तान भी जा रहा है. सयुंक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने पंजाब के फाजिल्का जिले के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ से मुलाकात की. एसएसपी ने कहा कि इस मामले को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर उचित कार्रवाई की जाएगी. राज्यों के पानी के हिस्से के लिए हर महीने चंडीगढ़ में बीबीएमबी की बैठक होती है, जिसमें पानी का शेयर निर्धारित किया जाता है. राजस्थान की गंगनहर के लिए जून, जुलाई और अगस्त के लिए हर महीने बैठक में 2500 क्यूसेक पानी का शेयर निर्धारित किया गया था, लेकिन पिछले ढाई महीनों से पानी की मात्रा में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है और अधिकतर समय पानी 1000 से 1500 क्यूसेक तक ही रह रहा है. इससे किसानों की फसलें सूख रही हैं. सयुंक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने पंजाब स्थित बीकानेर कैनाल का निरीक्षण किया. उनका आरोप है कि पंजाब सीमा में नहर के किनारे बड़ी संख्या में किसान पाइपें और मोटरें लगाकर पानी चोरी कर रहे हैं. किसान नहर के किनारे सोलर सिस्टम लगाकर सोलर बिजली से मोटरें चला रहे हैं. किसान नेताओं ने बताया कि नहर की जर्जर स्थिति और पानी चोरी के कारण श्रीगंगानगर के शिवपुर हेड तक पहुंचते-पहुंचते 800 से 900 क्यूसेक पानी का नुकसान हो जाता है. इससे राजस्थान के किसानों को केवल 1000 से 1500 क्यूसेक पानी मिल पा रहा है, जिससे खेतों की हालत खराब हो रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ಅನೇಕ ಜೀವನಗಳಿಗೆ ಬೆಳಕಾದ ಶ್ರೀ ದಾಲ್ಮೀಯಾ: ಕಡಿಮೆ ದೃಷ್ಟಿ ಹೊಂದಿರುವ ರೋಗಿಗಳಿಗೆ ಶ್ರೀ ದಾಲ್ಮೀಯಾ ಅವರಿಂದ ಔರಾ ವಿಷನ್ ಕನ್ನಡಕಗಳ ಉದಾರ ಕೊಡುಗೆ
ಬೆಂಗಳೂರು, ಫೆಬ್ರವರಿ 1, 2025 :
"ದೇಣಿಗೆ ನೀಡುವುದು ಎಂದರೆ ಕೇವಲ ಏನನ್ನೋ ಕೊಡುವುದಷ್ಟೇ ಅಲ್ಲ,...
50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग वाले OnePlus के फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर डिटेल्स
OnePlus 11R स्मार्टफोन पर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वनप्लस का यह फोन पिछले साल...
વિધાનસભાની ચૂંટણી અગાઉ શરૂ થયા લોકડાયરાઓ., ધારાસભ્ય અંબરીશ ડેર, પૂંજા વંશે ચલણી નોટોનો કર્યો વરસાદ..
વિધાનસભાની ચૂંટણી અગાઉ શરૂ થયા લોકડાયરાઓ., ધારાસભ્ય અંબરીશ ડેર, પૂંજા વંશે ચલણી નોટોનો કર્યો વરસાદ..
खत्म हुआ इंतजार, जारी हुए 12वीं कला-विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे सोमवार को दोपहर 12.15...
जयपुर में ज्वेलर ने विदेशी महिला से नकली सोने के गहने बेच ठगे 6 करोड़, 300 रुपए का स्टोन लाखों का हीरा बताया
जयपुर। जयपुर में विदेशी महिला को नकली ज्वेलरी बेचकर 6 करोड़ रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया...