पहलवान विनेश फोगाट को लेकर अब राजनीति गरमाने लगी है। विनेश फोगाट को कई राजनीतिक दल अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दे रहे हैं। हरियाणा के पूर्व CM व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा में एक राज्यसभा सीट खाली है, अगर मेरे पास बहुमत होता तो मैं विनेश फोगाट को राज्यसभा भेज देता। वहीं हरियाणा AAP प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भी चुनाव लड़ने का ऑफर दे दिया है। सुशील गुप्ता ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विनेश फोगाट देश में भी लड़ी और विदेश में भी लड़ी। आपके साथ दोनों जगह पर षड्यंत्र किया गया। हरियाणा के AAP प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा, ‘विनेश फोगाट आप फाइटर हैं। मैं आपको आमंत्रित करता हूं। हम मिलकर इस तानाशाही को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे। आम आदमी पार्टी आपका अभिनंदन करती है स्वागत करती है।’ हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को चुनाव लड़ने का ऑफर दे दिया है। AAP के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने फोगाट को लेकर कहा कि उन्होंने अपने देश में भी लड़ाई की और विदेश की धरती पर भी योद्धा की तरह लड़ीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने देश में भी षड्यंत्र किया और विदेश की धरती पर भी षड्यंत्र किया गया, लेकिन सारा हिंदुस्तान आपके साथ है। उन्होंने कहा कि मैं विनेश फोगाट को आमंत्रित करता हूं। हम साथ मिलकर इस तानाशाही को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Public Comments on Water Logging at Kharupetia in Darrang
Public Comments on Water Logging at Kharupetia in Darrang
આવતીકાલે વીંછીયાં રોડ પર આવેલ આરામ ગૃહથી નવા બસ સ્ટેન્ડ સુધી તિરંગા યાત્રા યોજાશે
આવતીકાલે વીંછીયાં રોડ પર આવેલ આરામ ગૃહથી નવા બસ સ્ટેન્ડ સુધી તિરંગા યાત્રા યોજાશે ભાજપ પ્રદેશ...
दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नॉर्थन इंडिया रीजनल कॉउन्सिल की रेजीडेंशियल रीजनल कॉन्फ्रेन्स -2024 आयोजित
दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नॉर्थन इंडिया रीजनल कॉउन्सिल की ओर से रेजीडेंशियल...
2024 Bajaj Pulsar N250 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? यहां जानिए 5 बड़ी बातें
बजाज ने अपडेटेड Pulsar N250 में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जोड़ा है। यह वही यूनिट है जिसने...