दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी है. कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. मनीष सिसोदिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा. साढ़े 17 महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली है. मनीष सिसोदिया के लिए आज सुप्रीम कोर्ट ने स्थायी राहत का रास्ता खोल दिया है. एक महत्वपूर्ण फैसले में जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन ने कहा ''आम आदमी पार्टी के नेता "त्वरित सुनवाई" के हकदार हैं और उन्हें फिर से ट्रायल कोर्ट में भेजना "न्याय का उपहास" होगा. जस्टिस गवई ने कहा, "18 महीने की कैद... अभी तक सुनवाई शुरू भी नहीं हुई है और अपीलकर्ता को त्वरित सुनवाई के अधिकार से वंचित कर दिया गया है. ट्रायल कोर्ट और हाई कोर्ट को इस पर उचित ध्यान देना चाहिए था".सिसोदिया की बेल पर संजय सिंह ने कहा ये सत्य की जीत हुई है, उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई भी तथ्य, कोई भी सत्यता नहीं थी. जबरदस्ती हमारे नेताओं को पकड़ कर जेल में डाला गया. क्या भारत के प्रधानमंत्री उनके जीवन के 17 महीनों का जवाब देंगे. जिंदगी के वो 17 महीने आपने जेल में डालकर बर्बाद किए. सर्वोच्च न्यायालय का हृदय से आभार है. लंबे समय के बाद न्याय मिला.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Himachal Cloud Burst: बादल फटने के बाद तबाही का मंजर, 40 से ज्यादा लोग लापता, रेस्क्यू जारी | AajTak
Himachal Cloud Burst: बादल फटने के बाद तबाही का मंजर, 40 से ज्यादा लोग लापता, रेस्क्यू जारी | AajTak
স্মাৰ্ট মিটাৰৰ জৰিয়তে জনসাধাৰণক শোষণ শিৱসাগৰৰ বিদ্যুত বিভাগৰ কাৰ্য্যালয়ৰ সন্মুখত কৃষক মুক্তি সংগ্ৰাম সমিতিৰ প্ৰতিবাদী কাৰ্য্যসূচী। ,
মঙলবাৰে কৃষক মুক্তি সংগ্ৰাম সমিতিৰ, ছাত্ৰমুক্তি সংগ্ৰাম সমিতিৰ লগতে ৰাইজৰ সহযোগত প্ৰতিবাদী...
રામાનંદ પાર્કના મહામંડલેશ્વર શ્રી જગદીશદાસજી મહારાજ દ્વારા ધર્મ-પ્રેમી જનતાને ભાવભર્યુ આમંત્રણ
રામાનંદ પાકૅ ખાતે દાહોદ શ્રી રામ મંદિરના મહામંડલેશ્વર જગદીશદાસજી મહારાજ દ્વારા એક પત્રકાર...
हफ्ते में 3 दिन जयपुर रहकर सभी मंत्री करेंगे जन सुनवाई, सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों-विधायकों को दिए निर्देश
राजस्थान के सभी मंत्री अब हफ्ते में तीन दिन जयपुर रहकर जन सुनवाई करेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...