कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने विनेश फोगाट मामले में खेल मंत्री के बयान की आलोचना करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। कांग्रेस सांसद ने अपने स्थगन प्रस्ताव में कहा है कि खेल मंत्री ने सदन में दिए अपने बयान में विनेश फोगाट की ट्रेनिंग पर 70 लाख रुपये खर्च करने की बात कही थी। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा है कि विनेश फोगाट राष्ट्रीय धरोहर हैं और वह हमसे सिर्फ समर्थन और सम्मान चाहती हैं न कि सिर्फ कोई वित्तीय आंकड़े। कांग्रेस सांसद ने खेल मंत्री से बयान वापस लेने की मांग की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कुछ एनसीईआरटी की किताबों से संविधान की प्रस्तावना को कथित तौर पर हटाने के मुद्दे पर सदन को 'गुमराह' करने के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार कार्यवाही शुरू करने के लिए नोटिस पेश किया है।राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को लिखे अपने पत्र में रमेश ने लिखा कि 7 अगस्त, 2024 को विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने 'कक्षा 3 और 6 के बच्चों के लिए एनसीईआरटी द्वारा पाठ्यपुस्तकों में भारत के संविधान की प्रस्तावना को हटाने' का मामला उठाया था। रमेश ने कहा, 'इसके जवाब में, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बाद में (दोपहर 12 बजे) अन्य बातों के साथ-साथ कहा कि 'अभी भी कक्षा 6 की जो पाठ्यपुस्तक आई है, उसमें भी प्रस्तावना है'। जयराम रमेश ने धनखड़ को 8 अगस्त को लिखे अपने पत्र में कहा कि प्रधान का यह दावा तथ्यात्मक रूप से 'गलत और भ्रामक' है। जयराम रमेश ने दावा किया कि कुछ किताबों से संविधान की प्रस्तावना को हटा दिया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Delhi Sakshi Murder Case: दिल्ली के साक्षी मर्डर केस पर बागेश्वर बाबा का फूटा गुस्सा, कही बड़ी बात
Delhi Sakshi Murder Case: Delhi Sakshi Murder Case: दिल्ली के साक्षी मर्डर केस पर बागेश्वर बाबा...
कृत्रिम प्लास्टिकच्या फुलांवर बंदी घालण्याची माजी खासदार राजू शेट्टी यांची मागणी
चीनी बनावटीचे प्लॅस्टीक कृत्रिम फुलामुळे देशातील फुल उत्पादक शेतकरी मोठ्या आर्थिक संकटात सापडला...
नगर परिषद गुनौर में विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वतीय चरण का हुआ आयोजन विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को दी जानकारी
गुनौर : विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वतीय चरण के अंतर्गत गुनौर विधानसभा के भाजपा...
RBI के नए नियमों से बेहतर होगा डिजिटल पेमेंट, अधिक सुरक्षित हुआ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन
बीते कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ता विकल्प बन गया है। ऐसे में आरबीआई ने सुरक्षित...