एपल ने अपने यूजर्स के लिए iOS और iPadOS का लेटेस्ट वर्जन 17.6.1 रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने macOS Sonoma 14.6.1 भी रिलीज किया है। इस लेटेस्ट अपडेट के साथ आईफोन आईपैड और मैक यूजर्स के लिए कुछ नए बदलाव और सुधार पेश हुए हैं। मालूम हो कि कंपनी ने पिछले दिनों ही iOS 17.6 iPadOS 17.6 और macOS Sonoma 14.6 अपडेट रिलीज किया था।

एपल ने अपने यूजर्स के लिए iOS और iPadOS का लेटेस्ट वर्जन 17.6.1 रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने macOS Sonoma 14.6.1 भी रिलीज किया है। इस लेटेस्ट अपडेट के साथ आईफोन, आईपैड और मैक यूजर्स के लिए कुछ नए बदलाव और सुधार पेश हुए हैं। मालूम हो कि कंपनी ने पिछले दिनों ही iOS 17.6, iPadOS 17.6 और macOS Sonoma 14.6 अपडेट रिलीज किया था। लेटेस्ट अपडेट के साथ कंपनी ने बग फिक्स करने और सिस्टम की ओवरऑल परफोर्मेंस को ठीक करने पर ध्यान दिया है। इतना ही नहीं, कंपनी ने पुराने आईफोन जो कि आईओएस 17 को सपोर्ट नहीं करते हैं, के लिए iOS 16.7.10 अपडेट रिलीज किया है।

कैसे डाउनलोड करें लेटेस्ट अपडेटबता दें, iOS 17.6.1 और iPadOS 17.6.1 को केवल एलिजिबल आईफोन और आईपैड में ही डाउनलोड किया जा सकता है। यूजर्स फोन की सेटिंग्स पर आकर जनरल और इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप कर लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।

नया अपडेट डाउनलोड करना क्यों जरूरी

नए अपडेट को डाउनलोड करने से पहले यह समझना जरूरी है कि इस अपडेट को क्यों डाउनलोड किया जाना चाहिए। इस बारे में एपल ने जानकारी देते हुए एक नोट रिलीज किया है। कंपनी का कहना है कि iOS 17.6.1 अपडेट के साथ आईक्लाउड एडवांस डेटा प्रोटेक्शन फीचर को इनेबल-डिसेबल न करने देने वाले बग को फिक्स कर दिया गया है।