बीसलपुर बांध में पानी की बंपर आवक लगातार जारी है। बांध परियोजना अभियंताओं के अनुसार बांध के निकटवर्ती क्षेत्र व गत दिनों अजमेर जिले में हुई बारिश के चलते डाई नदी से पानी की आवक लगातार बनी हुई है। अभी तक जलभराव में मुख्य नदी में शामिल बनास से पानी की आवक नगण्य है। खारी नदी में पानी की आवक शुरू नहीं हो पाई है। बीसलपुर बांध का गेज गुरुवार सुबह 311.80 आरएल मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे बीसलपुर बांध का जलस्तर 22 सेमी बढ़ गया है। जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक और दौसा की लाइफ लाइन कहे जाने वाले वाले बीसलपुर बांध का कुल जलभराव 315.50 आरएल मीटर है, जिसमें 38.70 टीएमसी पानी भरता है। बीसलपुर बांध बनने के बाद से अब तक केवल 6 बार लबालब होकर छलका है। बीसलपुर बांध 1996 में बनकर तैयार हुआ था। पहली बार बांध में 2004 में पूर्ण जलभराव हुआ था। उसके बाद 2006 में पूर्ण जलभराव होकर छलका। उसके बाद 2014 में छलका था। फिर 2016 और 2019 में पूरा भरा था। आखिरी बार 2022 में पूर्ण जलभराव होकर छलका था। इस बार लोगों को फिर से बीसलपुर बांध के पूर्ण जलभराव होकर छलकने की उमीद है। बीसलपुर बांध पर कुल 18 रेडियल गेट लगे हैं। बीसलपुर बांध के पूरा भरने पर बनास नदी में पानी छोड़ा जाता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आम आदमी पार्टी ने कसा तंज बीजेपी पर,गुजरात में जहरीली शराब कांड मामले में
गुजरात में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 28 हो गई है। इस बीच आम आदमी पार्टी...
Rahul Gandhi Defamation Case: Mahesh Jethmalani बोले राहुल गांधी को स्टे मिला लेकिन वो Convicted हैं
Rahul Gandhi Defamation Case: Mahesh Jethmalani बोले राहुल गांधी को स्टे मिला लेकिन वो Convicted हैं
महिसागर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
महिसागर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
15 ઓગસ્ટ પછી લાખો ત્રિરંગા ઝંડાનું શું થશે? દિલ્હી સરકારે બનાવ્યો આ ખાસ પ્લાન
દેશની આઝાદીના 75 વર્ષ પૂર્ણ થવા પર ભારતમાં સ્વતંત્રતા દિવસની ધામધૂમથી ઉજવણી કરવામાં આવી રહી છે....