विनेश फोगाट ने कुश्ती से सन्यास का ऐलान कर दिया. सोशल प्लेटफार्म 'X' पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा, "मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई. माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती 2001-2024. आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी. महिला पहलवान के अचानक रिटायरमेंट से हर कोई हैरान है. पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश ने लगातार 3 मुकाबले जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गया, जिसके बाद जुझारू महिला खिलाड़ी ने बड़ा फैसला लिया है. सोशल मीडिया पर यूजर HansrajMeena ने लिखा, "चैम्पियन कभी हिम्मत नहीं हारते. पूरा भारत देश आपके साथ हैं. हमें आप पर गर्व हैं." दूसरे यूजर Bhagal_Sanjuuu ने लिखा, "तुमने देश को गर्व करने के जो पल दिए हैं, उनके लिए तुम्हारा धन्यवाद. संयुक्त विश्व कुश्ती के नियम के मुताबिक, यदि कोई एथलीट वेट इन (पहला या दूसरा वेट इन) में हिस्सा नहीं लेता है या असफल हो जाता है तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिए जाने का अधिकार है. यही नहीं नियम के मुताबिक एथलीट को बिना किसी रैंक के पायदान में सबसे निचले स्थान पर भी रखा जाता है. यही नियम विनेश पर भी अयोग्य घोषित होने के बाद लगा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Twitter ने 16 लाख से भी ज्यादा अकाउंट किए सस्पेंड, कंटेंट हटाने की मांग करने वाले 5 देशों में भारत शामिल
नई दिल्ली, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि...
મલ્ટીટેડ સોફટટેક પ્રા.લી. કંપનીના સોફ્ટવેરના સોર્સ કોડની ચોરી કરનાર આરોપીની ધરપકડ કરતી સાઇબર ક્રાઇમ
મલ્ટીટેડ સોફટટેક પ્રા.લી. કંપનીના સોફ્ટવેરના સોર્સ કોડની ચોરી કરનાર આરોપીની ધરપકડ કરતી સાઇબર ક્રાઇમ
शारदा प्रतिष्ठानच्या आदर्श शिक्षक पुरस्काराचे वितरण पाच सप्टेंबरला- अमरसिंह पंडित यांची माहिती
शारदा प्रतिष्ठानच्या आदर्श शिक्षक पुरस्काराचे वितरण ५ सप्टेंबरला - अमरसिंह पंडित यांची माहिती...
SC की लाइव स्ट्रीमिंग की ट्रांसक्रिप्ट भारतीय भाषाओं में होगी उपलब्ध, अपनी भाषा में जानें कैसे होता है न्याय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट धीरे धीरे जनता तक सीधी पहुंच बनाने में जुटा हुआ है। संविधान...