चित्तौड़गढ़, 07 अगस्त। शहर के प्रताप नगर स्थित सेठ सावरिया नगर से गत 26 जुलाई को महिला को बातों में लगा सोने चांदी के जेवरात चमकाने के बहाने जेवरात उड़ा ले जाने के मामले का सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मामले में एक बाईक को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि गत 26 जुलाई को चित्तौड़गढ़ शहर के प्रताप नगर स्थित सेठ सावरिया नगर से शांति लाल सुथार की पत्नी को अज्ञात बदमाश पुराने बर्तन व गहने चमकाने के बहाने सोने के जेवर व चांदी की मुर्तिया लेकर मोटरसाईकिल पर फरार हो जाने के मामले में वांछित अपराधियों की तलाश व गिरफ्तारी कर माल बरामदगी के लिये एएसपी परबत सिंह, वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेजकुमार पाठक के निर्देशन में थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व मे थाना के एएसआई नगजीराम, कानि. कुलदीप कृष्ण, गजेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, विनोद कुमार की पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साधनों से अज्ञात आरोपियों को नामजद कर उनके निवास जिला कटीहार बिहार पहुंच दो आरोपी बिहार के कटीहार जिले के गिरीयामा थाना फलका निवासी 35 वर्षीय चंदन कुमार पुत्र सदानन्द शाह ठठेरा एवं कटीहार जिले के लक्ष्मीपुर थाना बरारी निवासी 38 वर्षीय दिलीप शाह पुत्र सरयुग शाह ठठेरा को गिरफतार किया गया व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल होण्डा साईन को जब्त किया गया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों से माल बरामदगी के प्रयास व शेष आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। मामले में अन्य दो आरोपी कटीहार जिले के लक्ष्मीपुर थाना बरारी निवासी 38 वर्षीय विजेन्द्र शाह उर्फ विठ्ठल साह पुत्र प्रदीप शाह व 35 वर्षीय बमबम शाह पुत्र श्याम शाह ठठेरा की गिरफ्तारी बाकि है जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त मे होंगे
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
বীৰ লাচিত সেনাৰ ৪ গৰাকী সৈনিকৰ মুক্তিৰ দাবীত ডুমডুমাত উত্তাল প্ৰতিবাদ।
বীৰ লাচিত সেনাৰ ৪ গৰাকী সৈনিকৰ মুক্তিৰ দাবীত ডুমডুমাত প্ৰতিমূৰ্তি দাহ কৰি প্ৰতিবাদ।
বীৰ...
Satyajeet Tambe यांच्या बंडाला छुपा पाठिंबा की हतबलता? Balasaheb Thorat गप्प का?
Satyajeet Tambe यांच्या बंडाला छुपा पाठिंबा की हतबलता? Balasaheb Thorat गप्प का?
25 सूत्री मांगों को लेकर जयपुर में होगी विशाल जागृति रैली
निवाई-शिक्षकों की 25 सूत्री मांगों को लेकर जयपुर में 12 सितम्बर को विशाल जागृति रेली का आयोजन...
Hyderabad: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की वायुसेना एकेडमी संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा, कही ये बात
हैदराबाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार सुबह हैदराबाद के पास डुंडीगल में वायुसेना एकेडमी...