: होटल के कमरे में सुसाइड... हैरान करने वाली यह खबर राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आई है. जहां बुधवार दोपहर बाद सिंधी कैंप इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गई है. शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई कि विवाहिता ब्यावर की रहने वाली थी. हालांकि उसने खुदकुशी क्यों की, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दरअसल जयपुर के सिंधी कैंप इलाके में स्थित जय मंगल पैलेस होटल में एक महिला की लाश फंदे से लटकी होने की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई. होटल के गेस्ट रजिस्टर से मिली जानकारी से महिला की पहचान ब्यावर की अंजलि के रूप हुई है. अंजलि ने कपड़े का फंदा बनाकर सुसाइड किया. सूचना मिलने पर जालूपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि महिला कल 10:30 बजे होटल पहुंची थी. पुलिस ने बताया कि महिला के पास से एक मोबाइल और सुसाइड लेटर बरामद हुआ है. सुसाइड लेटर में महिला ने अपने बच्चों को आई लव यू, आई मिस यू और उनका ख्याल रखने की बात लिखी है. बताया जा रहा है कि महिला का पीहर पक्ष गुजरात का हिम्मतनगर है वही ससुराल पक्ष ब्यावर में रहता है. घटना की बात पुलिस ने शव को मोर्चरी मे रखवा दिया है. परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी है.अब परिजन जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
5 MIN DAILY INTENSE SIX PACK ABS (100% Results) Rowan Row
5 MIN DAILY INTENSE SIX PACK ABS (100% Results) Rowan Row
રાજુલા-મહુવા સેક્શનમાં પ્રથમ વખત ઇલેક્ટ્રિક લોકોમોટિવના ટ્રાયલ રન સાથે PCEE નિરીક્ષણ પૂર્ણ..!
ભારતીય રેલ્વેના 100% વિદ્યુતીકરણના લક્ષ્યાંકને ચાલુ રાખવા માટે, સેન્ટ્રલ ઓર્ગેનાઈઝેશન ફોર...
रोजमर्रा का जीवन प्रभावित करता है Periods का असहनीय दर्द, तो इन फूड आइटम्स से पाएं जल्द आराम
हर महिला को अपने जीवन में कई पड़ावों से गुजरना पड़ता है। Periods इन्हीं में से एक है जिससे हर...
Jio के इन प्लान्स के साथ मिलता है Extra Data का फायदा, यहां जानें बेनिफिट्स और जरूरी डिटेल
रिलायंस अपने किफायती प्लान के कारण जाना जाता है। कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से ऐसे प्लान...