बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा अब यूरोप तक पहुंच गया है। नीदरलैंड के राजनेता गीर्ट वाइल्डर्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुए हिंसा की निंदा की। उन्होंने इसे भयानक बताया और हिंसा को जल्द समाप्त करने का भी आह्वान किया। दरअसल, बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में कुछ खास लोगों के एक वर्ग के लिए आरक्षण प्रणाली के खिलाफ जुलाई के मध्य से छात्रों के विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। हिंसा के बीच ढाका में हिंदू समुदाय के दो नेताओं ने बताया कि हिंदुओं के कई मंदिरों, घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। महिलाओं पर हमला किया गया। हसीना के देश से भागने के बाद हुई हिंसा में अवामी लीग पार्टी से जुड़े दो हिंदू नेताओं की मौत हो गई। बता दें कि वर्तमान समय में बांग्लादेश में सियासी उथल-पुथल के बाद मंगलवार को अंतरिम सरकार का गठन किया गया। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने इसकी घोषणा की। बांग्लादेश में हिंसा को लेकर उन्होंने कहा, "बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा भयावह है। उन्हें मारा जा रहा है और इस्लामिक भीड़ उनके घरों को जला रहे हैं। इसे तुरंत खत्म करना चाहिए।"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नगरवासियों को मिलेगी राहत विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण के कार्य का हुआ शुभारंभ, नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह ने किया भूमिपूजन
गुनौर :गुनौर नगरीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की श्रंखला में नगर के विभिन्न...
ચોપાટી દરિયાકિનારે દશામાની પ્રતિમાઓ ખંડીત થયેલી અવસ્થામાં જોવા મળી
ચોપાટી દરિયાકિનારે દશામાની પ્રતિમાઓ ખંડીત થયેલી અવસ્થામાં જોવા મળી
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ*
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारी के जमुई से धरती...
India-China Relations: कांग्रेस ने की केंद्र सरकार की चीन नीति की आलोचना, चीनी घुसपैठ को लेकर साधा निशाना
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को चीनी घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि...