बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा अब यूरोप तक पहुंच गया है। नीदरलैंड के राजनेता गीर्ट वाइल्डर्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुए हिंसा की निंदा की। उन्होंने इसे भयानक बताया और हिंसा को जल्द समाप्त करने का भी आह्वान किया। दरअसल, बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में कुछ खास लोगों के एक वर्ग के लिए आरक्षण प्रणाली के खिलाफ जुलाई के मध्य से छात्रों के विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। हिंसा के बीच ढाका में हिंदू समुदाय के दो नेताओं ने बताया कि हिंदुओं के कई मंदिरों, घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। महिलाओं पर हमला किया गया। हसीना के देश से भागने के बाद हुई हिंसा में अवामी लीग पार्टी से जुड़े दो हिंदू नेताओं की मौत हो गई। बता दें कि वर्तमान समय में बांग्लादेश में सियासी उथल-पुथल के बाद मंगलवार को अंतरिम सरकार का गठन किया गया। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने इसकी घोषणा की। बांग्लादेश में हिंसा को लेकर उन्होंने कहा, "बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा भयावह है। उन्हें मारा जा रहा है और इस्लामिक भीड़ उनके घरों को जला रहे हैं। इसे तुरंत खत्म करना चाहिए।"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Meghalaya TMC MLA George B Lyngdoh on the demand for inclusion of Garo and Khasi in the eighth schedule of the constitution
"On this historic day, I would like to thank all the party leaders, especially our honourable...
2024 Ford Endeavour Tremor एडिशन ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च, 4X4 सिस्टम और रॉक क्रॉल ड्राइव मोड से लैस
एडवेंचर के शौकीनों को ध्यान में रखते हुए Ford Endeavour Tremor को कुछ फंक्शनल और कॉस्मेटिक...
વિસાવાડા ગામે આવેલા કેવડેશ્વર મહાદેવના મંદિરે બાવનગજની ધ્વજા ચડાવવામાં આવી
વિસાવાડા ગામે આવેલા કેવડેશ્વર મહાદેવના મંદિરે બાવનગજની ધ્વજા ચડાવવામાં આવી
ગારીયાધાર કોંગ્રેસ પાર્ટીના કાર્યકરો અમદાવાદ રાહુલ ગાંધીની સભામાં જવા માટે નીકળ્યા
ગારીયાધાર કોંગ્રેસ પાર્ટીના કાર્યકરો અમદાવાદ રાહુલ ગાંધીની સભામાં જવા માટે નીકળ્યા
महिला का चोरी करने का तरीका देख चौंक जाएंगे आप@TheViralFever @BBCHindi @ABPNEWS
महिला का चोरी करने का तरीका देख चौंक जाएंगे आप@TheViralFever @BBCHindi @ABPNEWS