राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवालिली काटोनिवेरे ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने दक्षिण प्रशांत राष्ट्र की अपनी यात्रा के दौरान फिजी की संसद को भी संबोधित किया। उन्होंने वहां भारतीय समुदाय के साथ संक्षिप्त बातचीत भी की।

राष्ट्रपति मुर्मु को मिला 'द ऑर्डर ऑफ फिजी' सम्मान

राष्ट्रपति की फिजी की राजकीय यात्रा पर विशेष ब्रीफिंग में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा, फिजी के राष्ट्रपति ने हमारी राष्ट्रपति को 'द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया, जिसकी राष्ट्रपति ने बहुत सराहना की। उन्होंने फिजी की संसद को भी संबोधित किया। राष्ट्रपति ने सुवा में सामुदायिक बातचीत की।