सांगोद, यूं तो क्रिकेट की दीवानगी बच्चों एवं युवाओं के सिर चढ़कर बोलती है। इसके विपरित सांगोद के कई युवा यहां तक की किशोर व बच्चे भी फुटबॉल में अपना नाम कमा रहे है। यहां के कई फुटबॉल खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक खेलकर अपनी पहचान बना चुके है। हाल ही में सांगोद के तीन फुटबॉल खिलाडिय़ों का फुटबॉल छात्रावास में भी चयन हुआ है। सोमवार को न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के पदाधिकारियों ने तीनों खिलाडिय़ों का स्वागत एवं सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट के प्रति युवाओं के साथ बच्चों में भी खासा जुनून है। यहां के तैराकों ने भी कई बार सांगोद का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक अपना लोहा मनवाया है। इसके विपरित अब यहां के कई खिलाड़ी फुटबॉल में अपनी जगह बना रहे है। फुटबॉल के खिलाडिय़ों को तरासने का काम न्यू स्टार फुटबॉल क्लब कर रहा है। क्लब में बच्चों से लेकर किशोर एवं युवा तक जुड़े हुए है और फुटबॉल का अभ्यास कर कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होकर सांगोद का नाम रोशन कर चुके है। क्लब के अध्यक्ष सेवानिवृत फोजी सुरेन्द्र सिंह व कोषाध्यक्ष बिरधी लाल रावल ने बताया कि फुटबॉल क्लब के लिए हुई ट्रायल में क्लब से जुड़े सुधांसु रावल, दीपक सुमन व शेखर सुमन दौड़, लंबी कूद आदि ट्रायल मैच में हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन कर फुटबॉल छात्रावास में जगह बनाई। तीनों ने पूर्व में अंडर-17 में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। क्लब के ध्रुव, यशवंत, अंकित गोचर ने अंडर-14 में राज्य स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है वहीं यशवंत का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो चुका है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MCN NEWS: जिल्हा परिषदेच्या शिक्षकाने काढले प्रशांत बंब यांचे वाभाडे
MCN NEWS: जिल्हा परिषदेच्या शिक्षकाने काढले प्रशांत बंब यांचे वाभाडे
Badlapur Rape Case: बदलापुर यौन उत्पीड़न केस के आरोपी की मौत, Devendra Fadnavis ने दिए जांच के आदेश
Badlapur Rape Case: बदलापुर यौन उत्पीड़न केस के आरोपी की मौत, Devendra Fadnavis ने दिए जांच के आदेश
'कौन 100gm वाली कहानी पर यकीन करता है?' Olympics से Vinesh Phogat के बाहर होने पर सपोर्ट में उतरे सितारे
नई दिल्ली। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स 2024 से बाहर कर दिए जाने के बाद सोशल...
सबसे ज्यादा Protine किसमे | High protein Foods | Bodybuilding food
सबसे ज्यादा Protine किसमे | High protein Foods | Bodybuilding food