अश्लील फोटो खींचकर और शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी जतिन सिंह को झुंझुनूं की चिड़ावा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जतिन सिंह भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके दर्शन सिंह के पुत्र है. युवती ने गत दिनों खिलाड़ी जतिन समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. युवती से जब पहली बार दुष्कर्म हुआ, उस समय वह नाबालिग थी. ऐसे में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. पुलिस ने मामले में आरोपी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जतिन सिंह को चिड़ावा से पकड़ा, जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. उसे कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है. एसपी राजर्षि राज वर्मा के मुताबिक, पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि जब वह 11वीं कक्षा में थी. उस समय खिलाड़ी जतिन से जान-पहचान हुई. इसके कुछ दिन बाद 3 दिसंबर 2023 को जतिन उसके घर आया और अपनी बातों में उलझाकर सगाई करने की बात कही. युवती के अनुसार, जान-पहचान के बाद जतिन ने उनकी मर्जी के बिना अपनी गाड़ी में बैठाकर फोटो खींच ली, जोकि बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा. आरोपी जतिन ने पीड़िता को धमकी देकर चिड़ावा में अपने मकान पर ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद परिजनों ने पीड़िता को बालिग होते ही उसकी शादी जतिन से करने का झांसा दिया. पीड़िता के मुताबिक अप्रैल 2024 में जतिन जयपुर में उसे अपने मामा के घर ले गया. वहां पर जतिन, उसके माता-पिता, भाई-बहन सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद थे. वहां पर सभी ने पीड़िता को धमकाया, जिसके बावजूद जतिन पीड़िता के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर दुष्कर्म करता रहा. साथ ही अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी देता था.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
RTO Rules for car | RTOના ધક્કામાંથી મળશે મુક્તિ | Purchase Car | new car rto registration | Dpnews
RTO Rules for car | RTOના ધક્કામાંથી મળશે મુક્તિ | Purchase Car | new car rto registration | Dpnews
108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme C67 का नया वेरिएंट, चेक करें कीमत और फीचर्स
Realme ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में Realme C67 5G लॉन्च किया है। आज इस फोन की भारत में पहली...
সৰু জাতৰ ছোৱালীক বিয়া পতাৰ অজুহাতত ৫ বছৰে এঘৰীয়া কৰি ৰাখিছে এটা পৰিয়ালক
সৰু জাতৰ ছোৱালীক বিয়া পতাৰ অজুহাতত ৫ বছৰে এঘৰীয়া কৰি ৰাখিছে এটা পৰিয়ালক ।।
वेगवेगळ्या संकटाने त्रस्त झालेल्या बीड जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांना सरसकट हेक्टरी १३६०० रुपये मदत द्या -भाई विष्णुपंत घोलप
पाटोदा (प्रतिनिधी) अतिवृष्टी ग्रस्तांना शासनाने मदत जाहीर केलेली असून अतिवृष्टीने जसे शेतकऱ्यांचे...
ধুৱাহাট বেলগুৰি সত্ৰত আৰম্ভ ভাদমহীয়া ধেমালি
ধুৱাহাট বেলগুৰি সত্ৰত আৰম্ভ ভাদমহীয়া ধেমালি