हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ समय से हो रही भारी बारिश के कारण जानमाल का नुकसान हुआ है। बीते दिनों बादल फटने से आई तबाही के कारण 50 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। जबकि कई लोग लापता हैं। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश की मदद करने की अपील की है।राजीव शुक्ला ने कहा, “हिमाचल में तबाही का दौर फिर से आ रहा है। लगातार बादल फटने से बहुत से लोग लापता हो गए हैं और कई घर भी ध्वस्त हो गए हैं। इस आपदा में कई गांव भी तबाह हो गए। पिछले साल भी हमने आपदा देखी थी। इसके बाद सरकार ने घर-घर जाकर लोगों की मदद की। लेकिन, उस दौरान केंद्र सरकार ने कुछ भी नहीं दिया।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए कहा, “इस बार फिर से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिल्ली आकर मदद की मांग की है। मैं गुजारिश करता हूं कि केंद्र सरकार ऐसी स्थिति में हिमाचल प्रदेश की मदद करे, नहीं तो हिमाचल को बहुत सारी दिक्कतें उठानी पड़ेगी।”हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीते शनिवार को बताया था कि राज्य में विभिन्न स्थानों पर बादल फटने की घटनाओं से प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आधिकारिक पुष्टि और खोज एवं बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही आधिकारिक संख्या घोषित की जा सकती है। इस समय सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता शवों को निकालना और राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में संपर्क बहाल करना है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન દ્વારા જમાલપુર વિસ્તારમાં દબાણ દ્વારા તોડફોડ કરવામાં આવી
મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન દ્વારા જમાલપુર વિસ્તારમાં દબાણ દ્વારા તોડફોડ કરવામાં આવી
शिक्रापूर येथील बालिकेच्या खुनाच्या घटनेबाबत माहिती देताना पोलीस निरीक्षक हेमंत शेडगे
शिक्रापूर येथील बालिकेच्या खुनाच्या घटनेबाबत माहिती देताना पोलीस निरीक्षक हेमंत शेडगे
'25 साल की दोस्ती के मजबूत बंधन का जश्न मना रहे भारत और फ्रांस' इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में किया ट्वीट
PM Modi France Visit: पीएम मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। पीएम मोदी गुरुवार शाम फ्रांस...
Redmi Note 14 सीरीज का लॉन्च आज, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी
Redmi Note 14 5G Series Launch Redmi Note 14 सीरीज आज भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। सीरीज...
মিহলিৰিতু জাতীয় বিদ্যালয়ত সদ্ভাৱনাৰ উদ্যোগত অনুষ্ঠিত ভোৰতাল নৃত্য আৰু যোগাসন কৰ্মশালাৰ সফল সামৰণি
সদভাৱনা (সমাজ সংস্কৃতিৰ বাবে এখোজ)ৰ উদ্যোগত আৰু মিহলিৰিতু জাতীয় বিদ্যালয়ৰ সহযোগত যোৱা ১৫ জুলাইৰ...