राजस्थान में तेज बरसात आम जनता के लिए मुसीबतें खड़ी कर रही है। बारिश से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं तेज बारिश के अलर्ट के चलते जोधपुर शहर में आज और कल स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। उधर सोमवार को बिलाड़ा क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद पटरी के नीचे से मिट्टी और गिट्टी बहने के चलते बाड़मेर-बिलाड़ा पैसेंजर ट्रेन को रद्द करना पड़ा। वहीं लूणी जंक्शन पर जम्मूतवी एक्सप्रेस 4 घंटे तक खड़ी रही। इसके साथ ही दो अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया गया। वहीं कई ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया। बता दें कि बाड़मेर-बिलाड़ा पैसेंजर ट्रेन सोमवार सुबह निकली थी। बिलाड़ा से पांच किलोमीटर दूर पहुंचने पर ड्राइवर को सूचना मिली की आगे मिट्टी और गिट्टी बह जाने से ट्रैक धंस गया है। ऐसे में तत्काल ट्रेन को रोक दिया गया। इसके साथ ही भावी और झुरली गांव में भी पटरी के नीचे से मिट्टी-गिट्टी बह गई थी। अंत में ट्रेन को रद्द कर दिया गया। वहीं लूणी जंक्शन पर रेलवे ट्रेक पर पानी जमा होने के चलते जम्मूतवी एक्सप्रेस भी चार घंटे लेट हो गई।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण ने बताया कि जोधपुर मण्डल के केरला-पाली मारवाड़ यार्ड के बीच जल भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती ट्रेन और गाड़ी संख्या 12462 साबरमती-जोधपुर ट्रेन को आज रद्द कर दिया गया है। वहीं आज गाड़ी संख्या 12461 जोधपुर-साबरमती को केरला-साबरमती स्टेशन और गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर ट्रेन को सालावास-इंदौर स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द कर दिया गया है। इस बीच जोधपुर शहर में तेज बारिश की आशंका के चलते जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने सोमवार और मंगलवार को शहर के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू किया गया है। इस बीच तेज बारिश के चलते बिलाड़ा-सोजत स्टेट हाइवे बंद कर दिया गया है। हाइवे पर करीब 2 फीट पानी बह रहा है। इससे एक दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं भावी अंडर ब्रिज में भी पानी भर गया है। इससे एक दर्जन गावों में जाने का संपर्क कट गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પશ્ચિમ રેલવે દ્વારા દાદર અને ભગત કી કોઠી સ્ટેશનો વચ્ચે નવી ટ્રેનનો પ્રારંભ.
પશ્ચિમ રેલવે દાદર અને ભગત કી કોઠી સ્ટેશનો વચ્ચે નવી ત્રિ-સાપ્તાહિક એક્સપ્રેસ ટ્રેન સેવા શરૂ...
सुनीता विज्ञान प्रदर्शन का हुआ आयोजन.
पांढुर्ना. सीबीएसई स्कूल रामशांति विद्या मंदिर में भूतपूर्व प्राचार्य स्वं. सुश्री...
ढकुआखाना में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे ज्यादा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर तेजी आई। ढकुआखाना में सोमवार को पेट्रोल की कीमतें 100 घरों को पार...
Rajasthan New CM: Vasundhara, Baba Balaknath या कोई और, कौन बनेगा मुख्यमंत्री? | Breaking News
Rajasthan New CM: Vasundhara, Baba Balaknath या कोई और, कौन बनेगा मुख्यमंत्री? | Breaking News