जयपुर ग्रामीण लोकसभा चुनाव परिणाम का विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है. अब 5 अगस्त को हाईकोर्ट में इस मामले की पहली सुनवाई होगी. कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा चुनाव परिणाम के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हैं. जस्टिस उमाशंकर व्यास की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी. परिणाम के वक्त भी इस सीट को लेकर काफी हंगामा हुआ था. कांग्रेस नेताओं ने यहां री-काउंटिंग की मांग की थी. नजदीकी अंतर से हार पर नेताओं ने कोर्ट जाने की बात की थी और अब मामला कोर्ट पहुंच गया है. जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा के राव राजेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा को 1615 मतों से हराया था. मतगणना के दौरान कॉमर्स कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर भारी हंगामा हुआ था. कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने रिटर्निंग ऑफिसर पर मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे. उन्होंने तब कहा था कि हमें 4 घंटे तक बिठाए रखा और भरोसा दिया कि हमारी शिकायत की सुनवाई करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया. रद्द किए गए वोटों को नहीं दिखाया. हमारे प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को आने नहीं दिया, लेकिन भाजपा प्रत्याशी अपने साथ जमवारामगढ़ के विधायक को लेकर आए. विधायक ने अधिकारियों से कानाफूसी की और मेरी सुनवाई नहीं हुई. अब इसी मामले को लेकर वे कोर्ट गए हैं. जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के परिणाम पर पायलट ने कहा था "वहां पारदर्शिता नहीं रही". जिस प्रकार से वोट रद्द हुए, एक युवा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा. हम कोर्ट में भी जाएंगे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी लगातार यह आरोप लगाते रहे कि अनिल चोपड़ा को जानबूझकर हराया गया है. इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा ने महापंचायत भी बुलाई थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
অসম যুৱ অলিম্পিক-২০২২-ৰ অলিম্পিক শিখাক আদৰণি মাজুলী জিলা ক্ৰীড়া সন্থাৰ
◼️অসম যুৱ অলিম্পিক-২০২২-ৰ অলিম্পিক শিখাক আদৰণি মাজুলী জিলা ক্ৰীড়া সন্থাৰ
◼️অহা ২২ জুলাইৰ পৰা...
વિધાનસભા ચૂંટણીને લઈ EVMનું ફર્સ્ટ ટ્રાયલ ચેકીંગ
વિધાનસભા ચૂંટણીને લઈ EVMનું ફર્સ્ટ ટ્રાયલ ચેકીંગ
કાંકરેજ તાલુકાની આંગણવાડી માં ચાલતી લાલિયા વાડી ઝાલમર સે જામા આવેલી વાસ્તાસર આંગણવાડી કેન્દ્ર
કાંકરેજ તાલુકાની આંગણવાડી માં ચાલતી લાલિયા વાડી ઝાલમર સે જામા આવેલી વાસ્તાસર આંગણવાડી કેન્દ્ર
Deesa // ડીસા ના આખોલ ગલાલપુરા થી સગીરાનું અપહરણ
ડીસા ના આખોલ ગલાલપુરા થી સગીરાનું અપહરણ
લગ્નની લાલચે ભગાડી જનાર શખ્સ સામે ગુનો દાખલ..
ડીસા...
Haryana Government On Farmers: हरियाणा में BJP सरकार का मास्टरस्ट्रोक, किसानों को दिया बड़ा तोहफा
Haryana Government On Farmers: हरियाणा में BJP सरकार का मास्टरस्ट्रोक, किसानों को दिया बड़ा तोहफा