राजस्थान में 16 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. राज्य में बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश रविवार देर रात तक जारी रही. इससे बूंदी और जोधपुर समेत कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं. मध्य प्रदेश के ऊपर एक डीप डिप्रेशन बना हुआ है. इसके अगले 36 घंटे में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए पूर्वी राजस्थान की तरफ बढ़ने की संभावना है. इससे अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. अगर पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो. प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान दक्षिण राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश हुई.सबसे ज्यादा बारिश अजमेर के अराई में 102.0 मिमी दर्ज की गई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. अगले तीन घंटों के लिए कोटा, झालावाड़, टोंक, बूंदी, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके चलते कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं दूसरी तरफ, जयपुर शहर, बारां, दौसा, सीकर, करौली, सवाईमाधोपुर, नागौर, चूरू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बाड़मेर, जालौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।.इसके अंतर्गत कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार अनुमान है कि आगामी 5 से 6 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि5- 6 अगस्त के दौरान जोधपुर, अजमेर, जयपुर और बीकानेर संभाग में बहुत भारी बारिश की प्रबल संभावना है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સોમલપર ગામમાં યુવકને માર માર્યા હોવાના આરોપને લઈ પોલીસને કડક તપાસ કરવા જસદણ પ્રાંત અધિકારીને રજૂઆત
સોમલપર ગામમાં યુવકને માર માર્યા હોવાના આરોપને લઈ પોલીસને કડક તપાસ કરવા જસદણ પ્રાંત અધિકારીને રજૂઆત
राज्य बजट घोषणाओं से मिलेगी बूंदी जिले के विकास को गति
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में...
MP Voting LIVE Updates: मध्यप्रदेश में अबतक कहां-कितनी वोटिंग?Gwalior से देखें Aaj Tak की LIVE कवरेज
MP Voting LIVE Updates: मध्यप्रदेश में अबतक कहां-कितनी वोटिंग?Gwalior से देखें Aaj Tak की LIVE कवरेज