श्री संघ अध्यक्ष लक्ष्मी लाल चंडालिया ने बताया कि रविवार को दोपहर शांति भवन सेंथी में अठाई तप करने वाले लगभग 70 तपस्वी गणों का मेंहदी कार्यक्रम और चोबीसी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री जैन दिवाकर महिला मंडल सेंथी एवम विभिन्न स्थानों मुंबई, भीलवाड़ा,भादसोड़ा, सनवाड़, मोही ,मंगलवाड़ आदि स्थानों से आए हुए जैन समाज की महिला मंडलों द्वारा तप की अनुमोदना में चौबीसी एवम नाटिका प्रस्तुत की गई।ब्राह्मी सुंदरी बालिका मंडल सेंथी द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया और चंदनबाला महिला मंडल और जैन दिवाकर महिला परिषद द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री जैन दिवाकर महिला मंडल की अध्यक्षा सरोज नाहर ने किया और आभार मंत्री रेखा जारोली ने व्यक्त किया। चौबीसी तथा मेहन्दी के लाभार्थी जैन कॉफ्रेन्स तथा मुंबई महिला मण्डल रहे। सामूहिक पारणा शांति भवन परिसर सेंथी में सोमवार 5 अगस्त को प्रातः 11.30बजे रखा गया है । इस सामूहिक तप महोत्सव में चित्तौड़ शहर एवं मेवाड़ के अन्य क्षेत्रों से 70 से अधिक श्रावक श्राविकाएं आठ दिनों के उपवास की तपस्या कर चित्तौड़गढ़ आयेंगे जहां उनका अभिनंदन किया जाएगा।आज धर्मसभा में झमकूलाल लोढा, लक्ष्मीलाल लोढ़ा ,पारसमल बाबेल ,लक्ष्मी बाबेल, दिलखुश खेरोदिया, उदयलाल बोहरा, निर्मला बोहरा ,प्रवीण बोहरा, अनिल पोखरणा, विमला पगारिया, मंजु चंडालिया, रुक्मण देवी कूकड़ा ,सुशीला पामेचा, चन्चल बोहरा उमराव मारु अरुणा बोहरा, प्रभा चोपडा लक्षिता कर्णावट, डिम्पल बाबेल आदि ने आठ और नो उपवास की तपस्या के प्रत्याख्यान लिए। विस्तृत जानकारी देते हुए संघ मंत्री दिलीप कांठेड़ ने बताया कि सोमवार 5 अगस्त को प्रात 8:00 बजे सामूहिक नवकारसी के पश्चात तपस्वियों का वरघोड़ा निकाल कर सम्मान किया जाएगा तत्पश्चात धर्म सभा में संत ,साध्वीगणों की सानिध्य में उनका अभिनंदन कर पारणा कराया जाएगा। महान संत रोड़ीदास जी म सा की स्मृति में गुणानुवाद सभा का आयोजन किया जाएगा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सेंथी ने इस पावन महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर सभी धर्म प्रेमी भाई बहनों से अधिक से अधिक संख्या में इस पारणोत्सव में पधार कर तपस्वियों का सम्मान करने, मनोबल बढ़ाने एवं धर्म की आराधना करने का अनुरोध किया
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
বৃহৎ পৰিমাণৰ ভুৱা মুদ্ৰা জব্দ অসম আৰক্ষী, আটক দুজনক
অসম আৰক্ষীয়ে বুধবাৰে গুৱাহাটীৰ উপকণ্ঠ অঞ্চলৰ যোৰাবাট অঞ্চলত বৃহৎ পৰিমাণৰ ভুৱা ভাৰতীয় মুদ্ৰাৰ...
ગરબાડા તાલુકા પંચાયત કચેરી ખાતે કામોના બીલો બાબતે આત્મવિલોપન
#buletinindia #gujarat #dahod
आत्महत्या प्रकरणी आरोपीवर कठोर कारवाई करा नसता मनसेचा हा इशारा
हिंगोली तालुक्यातील घोटा देवी येथील आत्महत्या प्रकरणी आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नर्सी नामदेव...
হৰি নামেৰে মুখৰিত দুৱৰাগাঁও
আজি পহিলা ভাদ । ৰাজ্যৰ বিভিন্ন নামঘৰ, সত্ৰানুষ্ঠানৰ লগতে নাজিৰা সমষ্টিৰ দুৱৰাগাঁৱত আজি পৱিত্ৰ ভাদ...