बूंदी। हाडौती में अपनी पहचान बनाने वाले धुंधलेश्वर महादेव स्थल, तलवास के पर्यटन स्थल तक पहुंचने में पर्यटकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। रविवार को आसपास के गांव, कस्बों, शहरों व जिलो से छोटे बडे वाहनों से पिकनिक मनाने पहुंचे पर्यटकों को सडक मार्ग से धुंधलेश्वर महादेव स्थल तक एक किलोमीटर पहुंचने मे भारी मशक्कत करनी पडी। बडा वाहन सडक पर आते ही रास्ता जाम हो जाता है।यह स्थिति बार बार होती रहती है। जिसका मुख्य कारण सडक रास्ता कच्चा व सकरा तथा रास्ते के दोनो तरफ गहराई व चिकनी काली मिट्टी का होना है। मिट्टी फिसलन वाली होने से कोई भी वाहन को नीचे नही उतार पाता है। शनिवार व रविवार को भारी भीड रही है। एक किलोमीटर के आवागमन में काफी समय बरबाद हो रहा है। इस सडक का निर्माण, चौडाईकरण, एक नाला निर्माण की वर्षाे से मांग की जाती रही है लेकिन परिणाम ग्रेवल ढलने के अलावा कुछ भी नही हुआ है। मूलचंद शर्मा ने संजय शर्मा, वन मंत्री राजस्थान सरकार, जयपुर व संजीव शर्मा, उप वन संरक्षक एवं उप क्षैत्र निदेशक, बूंदी को पत्र प्रेषित कर जेतपुर-तलवास सडक मार्ग से धुंधलेश्वर महादेव पर्यटन स्थल तक के रास्ते के चौडाईकरण व रास्ते के नाले पर पुलिया निर्माण की मांग की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
800 करोड़ का रिवरफ्रंट शराबियों का अड्डा, कोटा की रिवरफ्रंट की सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर कुछ तस्वीरें वीडियो वायरल,
शराबियों का अड्डा बना रिवरफ्रंट, कोटा में करोड़ों की लागत से बनने वाल रिवरफ्रंट की वीडियो जमकर...
Indian Famous Magician Vicky Krish Brings International Magic Show to Bengaluru.
Indian Famous Magician Vicky Krish Brings International Magic Show to Bengaluru.
વકીલોને મળતી જુનિયર સ્ટાઈપેન્ડ યોજનાની રકમ વધારવા રજુઆત કરાઈ
જુનિયર વકીલોને સરકાર દ્વારા સ્ટાઇપેન્ડ તેમજ આર્થિક સહાય ચૂકવવામાં આવે છે. જે રકમ નજીવી અને...
AMBAJI // અંબાજીમાં મહિલાઓ સાથે પુરુષો પણ હવે ગરબા રમી શકશે..
AMBAJI // અંબાજીમાં મહિલાઓ સાથે પુરુષો પણ હવે ગરબા રમી શકશે..
મંગળવારે નિર્ણય બદલાતાં ચાચર ચોકમા...
स्टालिन के बेटे उदयनिधि तमिलनाडु के डिप्टी CM होंगे:आज राजभवन में शपथ लेंगे; पिछले साल सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया बताया था
तमिलनाडु सरकार के मंत्रिमंडल में शनिवार को फेरबदल किया गया। खेल मंत्री और सीएम एम के स्टालिन के...