कोटा. जिले के बपावर कलां थाना क्षेत्र में घर में घुसकर सो रही एक बुजुर्ग महिला को अज्ञात चोरों द्वारा धमकाकर चोरी का मामला सामने आया है। बेख़ौफ बदमाश रात के अंधेरे में मकान की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे। करीब आधे घंटे तक मकान में रुके। अकेली बुजुर्ग महिला को धमकाकर कान के टॉप्स, मंगलसूत्र, पायजेब व 7 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। मामला लटूरी पंचायत के भूलाहेड़ा गांव का है। बदमाश करीब आधे घंटे तक रूके। पीड़ित गीताबाई (80) ने बताया की वो मकान में अकेली रहती है। शुक्रवार रात 12 बजे दो अज्ञात बदमाश घर के बाहर आए। मकान की कुंडी खोलने को कहा। नहीं खोलने पर बदमाशों ने सरिए से कुंडी तोड़ी ओर अंदर आ गए। उस वक्त में पलंग पर लेटी हुई थी। एक बदमाश पलंग के पास आकर खड़ा हो गया। उसके हाथ मे सरिया था। उसने कान के टॉप्स उतारकर देने को कहा। मना करने पर धमकी दी। बदमाश ने झपट्टा मारकर एक कान के टॉप्स को खींच लिया। जिससे में कान कट गया। डर कर मैने दूसरे कान को खोलकर दे दिया। बदमाश ने मंगलसूत्र भी देने को कहा। मना करने पर उसने गला दबा दिया। मैंने मंगलसूत्र तोड़कर दूर फेंका तब जाकर बदमाश ने गला छोड़ा। दूसरे बदमाश ने कमरें में रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़े। बक्से में 7 हजार, चांदी के पायजेब निकाल लिए। बाहर से आहत होने के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाश करीब आधे घंटे तक रूके। एक ने लाल कलर की शर्ट पहन रखी थी। एक छोटे कद का था। चोरी की सूचना पुलिस को दी है।
बुजुर्ग महिला के कान के टॉप्स तोड़े फिर गला दबाकर मंगलसूत्र छीना, घर में अकेली बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट, पुलिस कर रही जांच
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/08/nerity_c7890add3ed6ebd47a826c254cb1c33a.jpg)