देश के सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले महीने अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी थी। कंपनियों के इस ऐलान से यूजर्स को बड़ा झटका लगा। रिचार्ज की बढ़ती महंगाई के बीच और BSNL में मोबाइल नंबर पोर्ट कराने का सिलसिला शुरू हो गया। टाटा की बीएसएनएल के साथ डील यूजर्स के लिए भी फायदेमंद होने वाली है। एक समय था जब टाटा इंडिकॉम में रिचार्ज करवाने पर आपको फ्री मिनट मिलते थे। TATA की BSNL के साथ धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इसका असर टेलीकॉम ऑपरेटर्स (Jio, Airtel, Vi) पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि इस डील से यूजर्स को क्या-क्या फायदे होने वाले हैं- TATA ने पिछले दिनों बीएसएनएल में 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर सौदा किया। इस डील में डेटा सेंटर स्थापित करने पर डील की भी हुई। इस निवेश के बाद यह साफ हुआ कि TCS (TATA Consultancy Services) 4 रीजन में निवेश करने जा रही है जो कि काफी फायदेमंद होने वाला है। दोनों कंपनियों की डील की खबर के बाद अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया है। माना जा रहा था कि TATA ने BSNL को खरीद लिया है, लेकिन ऐसा नहीं है। टाटा ने बीएसएनएल के साथ डील की है। TATA-BSNL डील के बाद यह फैसला लिया गया था कि अब देश के 1 हजार गांवों में फास्ट इंटरनेट पहुंचाया जाएगा। इसका ट्रायल BSNL ने शुरू किया जा चुका है। बता दें कि अब तक BSNL इन गांवों में 3G इंटरनेट दे रही थी। इसके अलावा एक बड़ी खबर यह भी है कि BSNL5G नेटवर्क में भी एंट्री कर रहा है और बहुत जल्द ही 5G का ट्रायल बड़े शहरों में शुरू होने वाला है। ऐसा होने पर BSNL यूजर्स फास्ट Internet का मजा ले सकेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગોધરા : બ્રહમાકુમારીઝ ઈશ્વરીય વિશ્વ વિદ્યાલય તથા લાયન્સ કલબ દ્વારા સ્નેહ મિલન અને રક્ષાબંધન કાર્યક્રમ યોજાયો.
ગોધરા : બ્રહમાકુમારીઝ ઈશ્વરીય વિશ્વ વિદ્યાલય તથા લાયન્સ કલબ દ્વારા આઝાદી કા અમૃત મહોત્સવ અંતર્ગત...
शिंदेंना जरा समजावून सांगा, दादा का संतापले? Ajit Pawar attack on CM Eknath Shinde | Politics
शिंदेंना जरा समजावून सांगा, दादा का संतापले? Ajit Pawar attack on CM Eknath Shinde | Politics
सामाजिक संगठन को किया गया सम्मानित
नैनवां। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विधा सुधा वेलफेयर...
Meta AI से WhatsApp पर चैट करना होगा आसान, जल्द वॉइस मोड के साथ अपनी आवाज में कर सकेंगे बात
वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए मेटा एआई चैटबॉट को लेकर एक नए वॉइस मोड फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर...
Amitabh Bachchan को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे फैंस, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें
Amitabh Bachchan को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे फैंस, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें