प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएई) का उद्घाटन करेंगे। भारत में इस सम्मेलन का आयोजन 65 वर्ष बाद हो रहा है। इसमें डिजिटल कृषि और सतत कृषि-खाद्य प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों के बीच साझेदारी को मजबूत करना, राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर नीति निर्माण को प्रभावित करना और डिजिटल कृषि और टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों में प्रगति सहित भारत की कृषि प्रगति को प्रदर्शित करना है। कृषि अर्थशास्त्रियों के अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से हो रहे छह दिवसीय त्रिवार्षिक सम्मेलन का विषय टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए परिवर्तन है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सम्मेलन में लगभग 75 देशों के 1,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन वैश्विक कृषि चुनौतियों के लिए भारत के सक्रिय दृष्टिकोण को रेखांकित करेगा। सम्मेलन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण, बढ़ती उत्पादन लागत और संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए टिकाऊ कृषि की तत्काल आवश्यकता से निपटना है। आईसीएई-2024 युवा शोधकर्ताओं और अग्रणी पेशेवरों के लिए अपने काम को प्रस्तुत करने और वैश्विक साथियों के साथ नेटवर्क बनाने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સર્વર મેન્ટેનન્સની કામગીરીના કારણે વલસાડ સહિત રાજ્યની આરટીઓના લાઇસન્સના કામો ખોરંભે
હાલમાં આરટીઓના સારથી સોફ્ટવેરમાં મેન્ટેનન્સ ની કામગીરી હોવાથી સોફ્ટવેરમાં એરર આવી રહી હોવાથી...
Samsung Galaxy Z Fold 4 અને Flip 4 લોન્ચ, જાણો સંપૂર્ણ વિગત
સેમસંગે પોતાનો લેટેસ્ટ ફ્લેગશિપ સ્માર્ટફોન લોન્ચ કર્યો છે. તે કંપનીની Galaxy Z Fold અને Flip...
अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर निकली वाहन रैली
अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर निकली वाहन रैलीबून्दी। अखंड भारत संकल्प वाहन रैली विश्व हिंदू परिषद व...
मध्य प्रदेश के बैतूल में भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत और कई घायल
Betul Road Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल से दिल हिला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सड़क...
जो बाइडेन आधिकारिक अमेरिकी यात्रा के लिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम की करेंगे मेजबानी, होगी कई मुद्दों पर चर्चा
वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 25 अक्टूबर को आधिकारिक यात्रा के लिए ऑस्ट्रेलिया के...