श्रीन्यायालय विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन.आई.एक्ट प्रकरण) चित्तौडगढ पीठासीन अधिकारी सुश्री रीतिका श्रोती द्धारा अपने महत्वपुर्ण निर्णय दिनांकित 22-07-2024 द्वारा चेक अनादरण के अपराध के लिये अभियुक्त- मदनलाल डांगी पिता नन्दलाल डांगी निवासी- रामदेव चौक, गिलुण्ड (वाया शंभुपुरा) तहसील चित्तौडगढ को दोषसिद्ध किया गया और अभियुक्त को 5,58,000/-रूपये के अर्थदण्ड से और अवधि 01 वर्ष के साधारण कारावास से मुलजिम को दण्डित किया है। परिवादीया श्रीमती सुशीला जागेटिया पत्नी श्री प्रहलाद राय जागेटिया निवासी- बाहेतियो की गली, चित्तौडगढ तहसील व जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) द्धारा अपने एडवोकेट- रत्नेश कुमार जैन (बोहरा), विशाल सिंह भाटी, मोनिका जैन के मार्फत चेक अनादरण का 01 परिवाद अभियुक्त मदनलाल डांगी के विरुद्ध न्यायालय में इन तथ्यो के साथ पेश किया था, कि अभियुक्त द्वारा व्यवसाय, कर्जअदायगी व अन्य वैध कार्यो में रूपयो की आवश्यकता होना बताकर परिवादीया से 4,50,000/-रूपये अक्षरे चार लाख पचास हजार रूपये उधार लिये जिसके पूर्नभुगतान के लिये अभियुक्त ने अपने बैंकखाते का एक चैक नंबर 294283 दिनांकित 07-06-2019 राशि 4,50,000/-रूपये अक्षरे चार लाख पचास हजार रूपये का बैंक- बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा चित्तौडगढ का चैक विश्वास दिलाकर दिया था कि नियत तारिख को बैंक में पेश करने पर उक्त चेक का भुगतान परिवादी को मिल जावेगा, परन्तु उक्त चैक अपर्याप्त राशि के कारण अनादरित हो गया। नोटिस दिलाने के बाद भी आरोपी ने रकम अदा नहीं की। जिस पर परिवादी ने एडवोकेट- रत्नेश कुमार जैन (बोहरा), विशाल सिंह भाटी, मोनिका जैन के मार्फत न्यायालय में परिवाद पेश कर कानुनी कार्यवाही की। प्रकरण की सुनवाई पुर्ण होने पर न्यायालय ने अभियुक्त मदनलाल डांगी को इस अपराध के लिए दोषसिद्ध घोषित किया और अभियुक्त मदनलाल डांगी को 5,58,000/-रूपये अक्षरे पांच लाख अठावन हजार रूपये अर्थदण्ड और 01 वर्ष के साधारण कारावास से दण्डित किया है तथा अदम अदायगी अर्थदण्ड अभियुक्त 02 माह का साधारण कारावास अलग से भुगतेगा। परिवादी की ओर से पैरवी- एडवोकेट श्री रत्नेश कुमार जैन (बोहरा) एडवोकेट, विशाल सिंह भाटी, श्रीमती मोनिका जैन आदि ने की। (प्रकरण संख्या 1781/2019 अनवान सुशीला जागेटिया बनाम मदनलाल डांगी) के निर्णय दिनंाकित 22-07-2024 की प्रमाणित नकल न्यायालय से प्राप्त होते ही अविलम्ब यह प्रेस विज्ञप्ति प्रेषित है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અંબાજીમાં ઘીના સેમ્પલ ફેલ થતાં ટેન્ડર પ્રક્રિયા રીન્યુ કરાયું નથી
અંબાજી મંદિરમાં મોહનથાળના પ્રસાદને લઈને ફરી એકવાર વિવાદ સર્જાયો છે. ફૂડ વિભાગ દ્વારા મેળા અગાઉ...
Samsung का नया Smartphone जल्द होगा लॉन्च, Galaxy A35 5G को लेकर सामने आया लेटेस्ट अपडेट
सैमसंग ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Samsung Galaxy S24 Series लॉन्च की है। इस सीरीज के तुरंत...
Bhavnagar : આઉટસોર્સથી કામ કરતાં કર્મીઓનું આવેદન| MantavyaNews
Bhavnagar : આઉટસોર્સથી કામ કરતાં કર્મીઓનું આવેદન| MantavyaNews
होली अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही। 284 किग्रा बाबा काऊ घी किया जब्त
बालोतरा, 06 मार्च। जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ....