चित्तौड़गढ़, 2 अगस्त। जिला पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में किला रोड़ स्थित श्री सांवलियाजी विश्रान्ति में दो से चार अगस्त तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रथम वेस्ट इण्डिया नेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुक्रवार को जिला क्लक्टर आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने हनुमान जी की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। शुभारंभ के अवसर पर उप जिला पुलिस अधीक्षक तेज कुमार पाठक, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आई एम सेठिया, खेल अधिकारी राम रतन गुर्जर, खेलकूद क्रीडा परिषद से ऑब्जर्वर रजनी, राज्य पावरलिफ्टिंग संघ सचिव विनोद साहू मौजूद थे। जिला कलक्टर ने पावरलिफ्टिंग समारोह को संबोधित करते हुए कहां की राज्य के बाहर से बहुत सारे पावरलिफ्टर आए हुए हैं। हमारे लिए गर्व की बात है कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन जिले में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित 7 राज्यों से खिलाड़ी यहां प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला कलक्टर ने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसे हमारा शरीर स्वस्थ और दिमाग तरोताजा रहता है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें कई राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित होने से स्थानीय खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा एवं उनका मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नशे से दूर रहना चाहिए, मेहनत करके आगे बढ़ना चाहिए। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने 43वीं राजस्थान राज्य सीनियर महिला एवं पुरुष पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की। जिला क्लक्टर आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने फीता काटकर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता की शुरुआत की। पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में स्कोर्टस, बैंच प्रेस, डेडलिफ्ट, वेस्ट नेशनल क्लासिक में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में महिला व पुरूष की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જંબુસર કાવીગામે, ડો. તુષાર પટેલ સંચાલિત જંબુસર જનરલ હોસ્પિટલ દ્વારા "સગર્ભા બહેનો"માટે કેમ્પ.
જંબુસર કાવીગામે, ડો. તુષાર પટેલ સંચાલિત જંબુસર જનરલ હોસ્પિટલ દ્વારા "સગર્ભા બહેનો"માટે કેમ્પ.
રાધનપુર : કેનાલ તૂટવાનો સીલસીલો હજુ યથાવત | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર : કેનાલ તૂટવાનો સીલસીલો હજુ યથાવત | SatyaNirbhay News Channel
UP: Amethi में Smriti Irani ने बनाया नया घर, जानें इसका सियासी संदेश? |Congress | BJP | Rahul Gandhi
UP: Amethi में Smriti Irani ने बनाया नया घर, जानें इसका सियासी संदेश? |Congress | BJP | Rahul Gandhi
Indian Economy के विकास में लोकतंत्र से दिक्कतें? China को लेकर Raghuram ने किताब में ये बताया! GITN
Indian Economy के विकास में लोकतंत्र से दिक्कतें? China को लेकर Raghuram ने किताब में ये बताया! GITN
પરશોત્તમ રૂપાલાએ ગુજરાતનાં હજીરા બંદરેથી સાગર પરિક્રમાના ત્રીજા તબક્કાનો શુભારંભ કરાવ્યો
કેન્દ્રીય મત્સ્યપાલન, પશુપાલન અને ડેરી મંત્રી પરશોત્તમ રૂપાલાએ ગુજરાતનાં હજીરા બંદરથી સાગર...